एक्सप्लोरर

Dharavi Model Covid 19: मुंबई के धारावी मॉडल ने एक बार फिर दी कोरोना को मात, ऐसे कम होते चले गए केस

Dharavi model: धारावी में 80% लोग कम्युनिटी टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए संक्रमण को ट्रेस करना काफी मुश्किल होता है.

Mumbai Dharavi model: मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी भी तीसरी लहर के चपेट में आ गयी थी. रोजाना यहां करीब 150 कोरोना के मामले दर्ज होते थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर धारावी मॉडल का इस्तेमाल कर बढ़ते मामलों को कंट्रोल कर दिया गया है. ये सब कैसे हुआ जानिए... 

धारावी जी नॉर्थ वार्ड के क्षेत्र में आता है और कोरोना की शुरुआत से जी नॉर्थ वार्ड के अफसरों ने मिलकर कोरोना को नियंत्रण में लाने पर काम किया था. सहायक नगर आयुक्त किरण दिघवकर ने एबीपी न्यूज़ को बताया के 7 जनवरी को 150 मामले दर्ज हुए थे जो कि रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा था. 

धारावी मॉडल में टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर जोर
धारावी में 80% लोग कम्युनिटी टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए संक्रमण को ट्रेस करना काफी मुश्किल होता है. हमने धारावी मॉडल में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया है. मोबाइल वैन तैनात है जो घर-घर जाकर लोगों की जांच करती है. 9 क्लिनिक हैं जहां लोग डॉक्टरों से मिलकर अपना इलाज कर सकते हैं. हमने टीककरण पर ज्यादा ज़ोर दिया है. शुरू में मामले बढ़ रहे थे, लेकिन इस हफ्ते से फिर से मामले कम होने शुरू हो चुके हैं.

सहायक नगर आयुक्त , मुंबई महानगर पालिका किरण दिघवकर ने बताया कि, 27 दिसंबर को 29 एक्टिव केस थे आज 686 एक्टिव मामले हो चुके हैं. उमीद है मामले आगे कम हो जाएंगे. 

ये भी पढें - Delhi और Mumbai के लिए बेहतर खबर, कल के मुकाबले कम आए Corona केस, पढ़ें 10 दिनों के आंकड़े

धारावी में तीसरी लहर ने दी थी दस्तक, ऐसे कम होते चले गए केस - 

  • 7 जनवरी पॉजिटिव मरीज - 150, एक्टिव केस - 588
  • 9 जनवरी पॉजिटिव मरीज - 123,  एक्टिव केस - 849
  • 10 जनवरी पॉजिटिव  मरीज - 97, एक्टिव केस - 943
  • 11 जनवरी  पॉजिटिव मरीज - 51,  एक्टिव केस - 756
  • 12 जनवरी पॉजिटिव मरीज - 69, एक्टिव केस - 756
  • 13 जनवरी पॉजिटिव मरीज - 49, एक्टिव केस - 686
  • 14 जनवरी पॉजिटिव मरीज - 32, एक्टिव केस - 568

वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज
धारावी मॉडल में वैक्सीनेशन की स्पीड को बढ़ाकर कोरोना को मात देने की कोशिश की जा रही है.  लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज का वैक्सीनेशन सेंटर धारावी में स्थित है और अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज की डॉ जया ने एबीपी न्यूज़ को बताया के अगर केंद्र लोगों के नजदीक होगा तो लोग वैक्सीन जल्दी लेंगे. बढ़ते मामलों मे बीच टीकाकरण ने लोगों को सुरक्षित किया है.

टेस्ट करवाने वालों की संख्या हुई कम
इतना ही नहीं धारावी में नागरिकों की सुविधा के लिए क्लिनिक तैयार किये गए हैं. जहां सारी सुविधाएं नागरिकों के लिए रखी गई हैं. कुंभरवाडा धारावी दवाखाना की डॉ तलत हुसैन ने बताया कि पिछले हफ्ते एक दिन में कई लोग टेस्ट कराने आते थे, लेकिन सोमवार से यह टेस्टिंग काफी कम हो गई है. 

ये भी पढें - Gen Rawat Chopper Crash: CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर कैसे हुआ था हादसे का शिकार, वायुसेना ने बयान जारी कर बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget