एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना की रोकथाम के लिए BMC का बड़ा फैसला, अब इतने केस आने पर सील की जाएगी बिल्डिंग

इससे पहले बीएमसी ने कहा था कि एक सोसायटी या इमारत में कोविड-19 के मामले सामने आने पर केवल उस मंजिल को ही सील किया जाएगा और पूरी इमारत को सील किए जाने की जरूरत नहीं है.

मुंबई: मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बीएमसी ने किसी इमारत में 10 या उससे ज्यादा कोविड-19 के मरीज मिलने पर उसे सील करने का फैसला किया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को संशोधित नियम जारी किए. एक बैठक में नगर निकाय प्रमुख इकबाल सिंह चहल की ओर से कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया.

इससे पहले बीएमसी ने कहा था कि एक सोसायटी या इमारत में कोविड-19 के मामले सामने आने पर केवल उस मंजिल को ही सील किया जाएगा और पूरी इमारत को सील किए जाने की जरूरत नहीं है.

बीएमसी के नए नियमों के अनुसार दो या अधिक मंजिल पर 10 या उससे अधिक मामले सामने आने पर पूरी इमारत सील की जाएगी और एक घर में एक या उससे अधिक मामले सामने आने के बाद उसे आंशिक रूप से सील किया जाएगा.

उसने कहा कि संबंधित सहायक नगरपालिका आयुक्त या चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरी इमारत को सील करने का फैसला कर सकते हैं, अगर किसी विशेष मंजिल या विंग का सील किया जाना संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त ना हो.

मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 1,585 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,534 हो गई. वहीं, 49 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,227 हो गई थी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार तक कुल 8,763 इमारतें सील की गई थीं.

ये भी पढ़ें:

Babri Masjid Demolition Case: 30 सितंबर को आएगा फैसला, कोर्ट ने आडवाणी-जोशी समेत अन्य को मौजूद रहने के लिए कहा 

जया बच्चन के थाली वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- कौन सी थाली दी है जया जी ने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget