एक्सप्लोरर

मुंबई: Bandra की घटना पर अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से फोन पर की बात, जताई चिंता

बांद्रा की घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई को कमजोर करती हैं.

नई दिल्ली: मुंबई के बांद्रा में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसी घटनाएं कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई को कमजोर करती हैं. अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन करके मुंबई में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर चिंता जताई. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बावजूद आज बांद्रा स्टेशन के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक करीब शाम चार बजे लगभग 1500 वहां इकट्ठा हो गए. इसके बाद लोकल पुलिस वहां पहुंची और उनसे बात कर समझाने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान भीड़ का एक हिस्सा हिंसक हो गया. इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है.

अफवाह की वजह से इकट्ठा हुए लोग- उद्धव ठाकरे

सीएम ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा की घटना के पीछे की वजह ट्रेन चलने की अफवाह को बताया. उन्होंने कहा कि लोगों के मन में ये बात थी कि 14 अप्रैल के बाद ट्रेन चलेगी. इसको लेकर अफवाह फैली और लोग इकट्ठा होने लगे.

लॉकडाउन बढ़ाने के लिए पीएम मोदी का दिया धन्यवाद

सीएम ठाकरे ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है. उन्होंने कहा, ‘’इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि मैंने भी यही सुझाव दिया था.’’

महाराष्ट्र के दस जिलों में कोविड-19 का एक भी केस नहीं

उद्धव ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि हमारे पास 10 जिले हैं जिनमें कोविड-19 के जीरो मामले हैं. हम इसे बनाए रखेंगे और कोशिश करेंगे कि सभी जिले जल्द से जल्द कोरोना वायरस से मुक्त हों.

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़कर 2684 हुए- राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 350 नए केस पाए गए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के साथ महाराष्ट्र में अब कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2684 हो गई है. अब तक कुल 178 लोगों की मौत हुई है और 259 लोग इलाज के बाद रिकवर हुए है.

COVID-19: महाराष्ट्र सरकार सोती रही और इतनी तादाद में Bandra में भीड़ इकट्ठा होने कैसे दी गई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट संकट: नॉनवेज खाने वालों को बड़ा झटका, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चिकन दुकानदार
मिडिल ईस्ट संकट: नॉनवेज खाने वालों को बड़ा झटका, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चिकन दुकानदार
ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी, ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे
ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी, ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे
Assam Election: 'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', CM हिमंता पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
PAK का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget