एक्सप्लोरर

Mumbai Air Pollution: हवा में बढ़ते प्रदूषण से बीमार हो रहे मुंबई के लोग, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की बढ़ी समस्या

Mumbai Air Pollution: मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और दिसंबर महीने में तापमान में हो रही वृद्धि की वजह से लोगों में सर्दी-खांसी और बदन दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है.

Mumbai Air Pollution: मुंबई की हवा में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, तो वहीं शहर के तापमान में भी बदलाव जारी है. इस वजह से लोग काफी संख्या में बीमार हो रहे हैं. लोगों में स्वास्थ संबंधी समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सांस लेने में तकलीफ के साथ ही अधिकतर लोग सर्दी-खांसी और बदन दर्द से पीड़ित हैं. मुंबई में रविवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बता दें कि बीते दो दिनों से लगातार मुंबई का अधिकतम तापमान देश में सबसे अधिक रहा है. पिछले दो दिनों से शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम विभाग की मानें तो इस वर्ष मुंबई शहर में दिसंबर के महीने में तापमान अपनी सामान्य सीमा से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. दिसंबर में शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान साल 1987 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

प्रदूषित बनी हुई है मुंबई की हवा

कुछ दिन पहले मुंबई शहर में लगातार 6 से 7 दिनों तक हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. मुंबई के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर रहा जो बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है. हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है. हवा में बढ़ता प्रदूषण और बढ़ते तापमान की वजह से लोग सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं. 

मुंबई के अधिकतर क्लिनिक में एक दिन में 10 से 12 मरीज सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं तो वहीं अस्पतालों में भी ओपीडी में बदन दर्द और खांसी और कफ से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं.

लोगों को फेसमास्क पहनने की सलाह

इस बार समुद्री हवाओं की प्रकृति बदल गई है जिसकी वजह से मुंबई के निवासियों को पिछले महीने भर से प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है. पिछले कई दिनों तक मुंबई की हवा दिल्ली के मुकाबले अधिक खराब रही. डॉक्टरों ने लोगों को फेसमास्क पहनने और जरूरी न होने पर घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. मुंबई के निकाय अधिकारियों का कहना है कि वे हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘रूस-यूक्रेन युद्ध पर फोकस है लेकिन कर्नाटक- महाराष्ट्र मुद्दे पर नहीं’, संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget