एक्सप्लोरर

रूस में आयोजित मल्टीनेशन मिलिट्री एक्सरसाइज, आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की हुई ड्रिल, भारतीय सेना ने भी लिया हिस्सा

Multination Military Exercise: 13 सितंबर को फाइनल रिहर्सल से पहले रविवार को रूस के नेजहनी में भारतीय सेना सहित सभी एक दर्जन देशों की सैन्य टुकड़ियों ने हेली-बॉर्न ड्रिल में हिस्सा लिया.

Multination Military Exercise: आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की ड्रिल के लिए रूस में आयोजित मल्टीनेशन मिलिट्री एक्सरसाइज, जैपेड-21 फुल स्विंग में है. 13 सितंबर को फाइनल रिहर्सल से पहले रविवार को रूस के नेजहनी में भारतीय सेना सहित सभी एक दर्जन देशों की सैन्य टुकड़ियों ने हेली-बॉर्न ड्रिल में हिस्सा लिया. इस ड्रिल में स्वार्म-हेलीकॉप्टर के जरिए आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का अभ्यास किया गया.

स्वार्म ऑफ हेलीकॉप्टर यानी टिड्डी-दल की तरह दिखते हेलीकॉप्टर में भारतीय सेना की नागा रेजीमेंट के घातक कमांडो ने स्लिथरिंग यानी रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से दुश्मन के इलाके में उतरने का अभ्यास किया. इन्हीं हेलीकॉप्टर्स के जरिए मिलिट्री-व्हीकल और दूसरे सैन्य साजो सामान को युद्ध के मैदान में उतारा गया. रूस के नेजहनी में इन दिनों 'जैपेड' एक्सरसाइज (3-16 सितंबर) चल रही है, जो रूस की थियटेर-लेवल एक्सरसाइज है.

इस एक्सरसाइज में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन्स का अभ्यास किया जा रहा है. यूरेशिया और दक्षिण एशिया की एक दर्जन से भी ज्यादा देशों की सेनाएं इस युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही हैं. इनमें रूस और भारत के अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों की सेनाएं शामिल हैं. चीन और पाकिस्तान के 'ऑब्रजर्वर' भी इस युद्धभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.

भारतीय सेना की नागा बटालियन इस एक्सरसाइज में हिस्सा ले रही है. नागा बटालियन की 200 सैनिकों की एक टुकड़ी जिसमें घातक कमांडो की एक प्लाटून भी है, युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही है. एक्सरसाइज के दौरान मैकेनाइज्ड ऑपरेशन्स, एयरबोर्न एंड हेलीबोर्न, काउंटर टेरेरिज्म और कॉम्बेट-कंडिशनिंग एंड फायरिंग ड्रिल शामिल हैं.

सांस्कृतिक-संध्या का ‌आयोजन

जैपेड एक्सरसाइज के दौरान शनिवार शाम को भारतीय सेना ने सभी देशों की सैन्य टुकड़ियों के लिए एक सांस्कृतिक-संध्या का ‌आयोजन भी किया. इसमें नागा रेजीमेंट ने अपना पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. इसके अलावा भारतीय सैनिकों ने बालीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के सुप्रसिद्ध गाने 'आई एम ए डिस्को डांसर' और 'जिम्मी जिम्मी' पर डांस किया. भारतीय सैनिकों ने इन गानों पर नाचना शुरू किया तो रूसी और दूसरे मध्य एशियाई देशों के सैनिक भी ताल पर झूमने लगे क्योंकि रूस में मिथुन चक्रवर्ती और उनके गाने 'जिम्मी-जिम्मी और 'आई एम ए डिस्को डांसर' बहुत लोकप्रिय हैं.

रूस में आयोजित मल्टीनेशन मिलिट्री एक्सरसाइज, आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की हुई ड्रिल, भारतीय सेना ने भी लिया हिस्सा

वहीं 11 सितंबर से रूस में ही होने जा रही एससीओ मिलिट्री एक्सरसाइज (11-25 सितंबर) में चीन और पाकिस्तान की सैन्य टुकड़ियां भी हिस्सा लेने जा रही हैं. गौरतलब है कि रूस हर साल चार थियेटर-लेवल की एक्सरसाइज करता है. इन एक्सरसाइज में रूस मित्र देशों की सेनाओं को भी आमंत्रित करता आया है. इसके अलाला शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों की सेनाओं का युद्धभ्यास भी रूस में होता आया है, जिसमें भारतीय सेना भी हिस्सा लेती हैं.

यह भी पढ़ें:
China On Bagram Airbase: चीन ने बगराम वायु सेना केंद्र उसे सौंपने की तालिबान की योजना की खबरों को फर्जी बताया
Maharashtra News: सेना में भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget