एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: जब योगी आदित्यनाथ की लाल एसयूवी पर मुख्तार अंसारी ने कराया था हमला, इस तरह बची थी जान

Attack On Yogi Adityanath Convey: मुख्तार अंसारी का अंत भले ही हो गया हो लेकिन उसके अपराधों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि जिसका अंत नहीं.

Mukhtar Ansari Attacked On Yogi Adityanath: खूंखार माफिया और गैगस्टर मुख्तार अंसारी की उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार (28 मार्च) को रात को मौत हो गई. बांदा की जेल में 3 साल से बंद इस दुर्दांत अपराधी की भले ही मौत हो गई हो लेकिन उससे जुड़े अपराधों के किस्से अभी भी तैर रहे हैं. इसी तरह की एक घटना साल 2008 में हुई थी जब मुख्तार अंसारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले पर हमला कराया था.

सीएम योगी के साथ मुख्तार की अदावत की कहानी उस वक्त शुरू होती है जब साल 2005 में मऊ के अंदर दंगा होता है. इस दौरान वो खुली जीप में दंगे वाले इलाकों में घूमता रहा था. उसी पर दंगा भड़काने का आरोप भी लगा था. उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हुआ करते थे. साल 2006 में उन्होंने मुख्तार अंसारी को चुनौती देते हुए कहा था कि वह मऊ दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाकर रहेंगे.

उस वक्त न तो यूपी में बीजेपी सरकार थी और न ही उनकी कोई खास पैठ थी, ऐसे में सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को मऊ में घुसने ही नहीं दिया गया औऱ दोहरीघाट पर ही रोककर वापस गोरखपुर के लिए भेज दिया जाता है.  

दो साल बाद योगी आदित्यनाथ ने फिर दी मुख्तार अंसारी को चुनौती

इसके दो साल बाद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी को चुनौती देते हुए कहा कि वो हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में आजमगढ़ के आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालेंगे. 7 दिसंबर 2008 की तारीख तय होती है और जगह चुनी जाती है डीएवी कॉलेज का मैदान. इस रैली को संबोधित करने का जिम्मा भी योगी आदित्यनाथ को मिला था.

जब वो दिन आता है तो योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से 40 गाड़ियों के काफिले के साथ आजमगढ़ के लिए निकलते हैं. यहां के तकिया इलाके में लाल रंग की एसयूवी में बैठे योगी आदित्यनाथ की गाड़ी पर अचानक से ही पथराव होने लगा, हवा में फायरिंग शुरू हो गई. ऐसे में योगी आदित्यनाथ के गनर ने भी गोलियां चलाईं. इसके बाद वहां पर जमकर बवाल हुआ. चूंकि हमला सुनियोजित था तो योगी आदित्यनाथ ने दूसरी गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई थी.

‘योगी के काफिले पर फेंका गया था बम’  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा, “चूंकि एकतरफा कार्रवाई हो रही थी तो जान से मारने के लिए योगी के काफिले पर बम फेंका गया. ये तो संयोग था कि उनकी गाड़ी बदल दी गई, नहीं तो उस वक्त बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.’

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari : 'डेढ़ बिस्वा जमीन' का वो किस्सा जिससे पैदा हुए माफिया मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget