एक्सप्लोरर

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- जम्मू-कश्मीर के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में सुनना चाहता है केंद्र

मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत कश्मीर की यात्रा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं. नकवी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास का और सरकारी मशीनरी के कामकाज की जवाबदेही का नया सवेरा चाहती है.

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य यहां के लोगों की समस्याओं के बारे में उन्हीं से जानना और फिर उनका समाधान करना है. नकवी ने कहा, ''इस संवाद का उद्देश्य लोगों के करीब जाना, उनकी समस्याएं व जरूरतें सुनना और उनकी समस्याओं का हल करने में सहयोग करना है.'' शहर के बाहरी इलाके हारवां में एक विकास परियोजना की आधारशिला रखने वाले नकवी केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत कश्मीर की यात्रा करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करने को इच्छुक हैं कि केंद्र सरकार के सकारात्मक बदलावों के फायदे जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंचे. उन्होंने कहा, ''लोगों की आकांक्षाएं और उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और भ्रष्टाचार ने जम्मू-कश्मीर की हालत बिगाड़ दी. कुछ लोगों ने अपने को फायदा पहुंचाया लेकिन हम सभी की समृद्धि चाहते हैं.'' जब उनसे यह पूछा गया कि जम्मू में 31 मंत्री भेजे जा रहे हैं जबकि कश्मीर में पांच ही, ऐसा क्यों, तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तो महज शुरुआत है. उन्होंने कहा, ''यह आखिरी कार्यक्रम नहीं है. यह पहल जारी रहेगी.''

उससे पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास का और सरकारी मशीनरी के कामकाज की जवाबदेही का नया सवेरा चाहती है. उन्होंने कहा कि मंगलवार का कार्यक्रम इस क्षेत्र में विकास में लोगों की रुचि को परिलक्षित करता है. उन्होंने कहा, ''लोगों के लिए विकास योजनाओं के फायदे उठाने का समय है. जम्मू-कश्मीर भारत की विकास गाथा का हिस्सा होना चाहिए. हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को किसी भी विकास कार्यक्रम के पहले लाभार्थी के रूप में देखना चाहती है.'' इस साल हज कोटे के बारे में नकवी ने कहा कि उनका मंत्रालय हज पर जाने को इच्छुक जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को समायोजित करने का प्रयास करेगा.

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल को नामांकन में करना पड़ा लंबा इंतजार, चुनाव कार्यालय ने कहा- जानबूझकर कोई देरी नहीं की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget