एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani Threatened: 'हमारे पास बेस्ट शूटर, 20 करोड़ नहीं दी तो जान से मार देंगे', मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

Mukesh Ambani: रिलायंस समूह के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने कहा कि उसके पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं.

Mukesh Ambani Threatened: देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने कहा है कि उसके पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं. 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मार देंगे. ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सिक्योरिटी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसकी जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” (अगर आप हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो हम लोग आपको मार देंगे. हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर हैं) . 

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ईमेल भेजने वाले की तलाश तेज
इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 (मौत का भय दिखा कर जबरन वसूली) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जहां से ईमेल भेजा गया है उसका आईपी एड्रेस निकला जा रहा है.

पहले भी मिली थी मुकेश अंबानी को धमकी 
यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने और वसूली की धमकी मिली है. इसके पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर "एंटीलिया" को ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी. इसके तुरंत बाद पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी थी.

उसके पहले भी अंबानी को इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं. वह देश के सबसे बड़े कारोबारी हैं और भारत में सबसे अधिक करदाता हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद सजग रहती है.

ये भी पढ़ें : रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के बीच डील में फंस गया पेंच! हो सकती है ये बड़ी रुकावट

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास', दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी
'IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास', दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget