एक्सप्लोरर

Muharram Procession Clash: मोहर्रम जुलूस के दौरान UP, महाराष्ट्र और बिहार में बवाल...एक्शन मोड में CM योगी, दिया ये निर्देश

Muharram Procession: मोहर्रम जुलूस के दौरान UP, महाराष्ट्र और बिहार से बवाल की खबरें सामने आई हैं. अमेठी में हुए बवाल के बाद CM योगी एक्शन मोड में हैं. 

Violent Clash During Muharram Procession: मोहर्रम जुलूस के दौरान कई राज्यों से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर, उत्तर प्रदेश के अमेठी और बिहार के नवादा से सामने आईं तस्वीरें देश के शांति वाले माहौल में खलल डाल रही हैं. 

कोल्हापुर के विशालगढ़ में अतिक्रमण हटाए जाने के मुद्दे पर 14 जुलाई को दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान पथराव हुआ, तोड़फोड़ की गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया. 

क्यों हुआ बवाल?

विशालगढ़ किले में हजरत मलिक रिहान की दहगाह के आसपास अतिक्रमण हटाने को लेकर ये बवाल हुआ था. विशालगढ़ किले में विवाद पिछले दो साल से जारी है. दरअसल, किले में हजरत मलिक रिहान की दरगाह है और हिंदू संगठनों ने कहा, 'दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के लोग अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं.' हालांकि, प्रशासन ने साल  2022 में  अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था. हिंदू संगठनों ने 14 जुलाई को दरगाह कूच की अपील थी जिसके बाद 14 जुलाई को दोनों समुदायों के लोगों में जमकर झड़प हुई. 

अमेठी में भी बवाल

मोहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे के कई वीडियो उत्तरप्रदेश के अमेठी से भी सामने आए जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं वीडियो में दिख रहे 6 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने भी इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की  बात कही है. अनूप कुमार सिंह SP,अमेठी ने ने कहा, 'एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. वीडियो में दिख रहे लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. उनके ऊपर कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं. वीडियो की जांच कराई जा रही है और जो भी वैधानिक आवश्यक कार्यवाही है वह की जाएगी.'

एक्शन मोड में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को पुलिस अधिकारियों संग बैठक की और पूरी मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया. CM योगी ने कहा, 'अराजकता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रशासन व पुलिस अराजक तत्वों से पूरी सख्ती से निपटें.'
योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, 'ऐसे नारों से धार्मिक उन्माद फैलता है. कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की मंशा से ऐसा करते हैं लेकिन यूपी में योगी सरकार है जो इन्हें छोड़ने वाली नहीं हैं.'

बिहार में बिगड़ा माहौल

माहौल बिगड़ने की खबरें बिहार के नवादा से भी सामने आई हैं जहां मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. 

ये भी देखेंं: CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने सुनाया सीजेआई चंद्रचूड़ का ऐसा किस्सा, जिसे सुन तालियों से गूंज उठा हॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget