एक्सप्लोरर

'चप्पलमार' रवींद्र गायकवाड़ की सांसदों ने की जमकर निंदा

नई दिल्ली: एयरइंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से मारने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड़ कहां है ये किसी को पता नहीं लेकिन मंगलवार को एयरइंडिया ने उनका एक और टिकट रद्द कर दिया. कल सुबह मुंबई से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का ये टिकट चप्पल मारने की घटना के पहले बुक कराया गया था.

एयरइंडिया के कर्मचारी को चप्पल मारने वाले वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा खत्म नहीं हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या गलती मारने पर नेताओं को भी ऐसे ही मारना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ सांसदों ने भी शिवसेना सांसद के इस व्यवहार की निंदा की है.

सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, ''आपको लोगों ने जिताया है, आप उनके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करेंगे तो जनता तो सही बोलती है कि हमें भी सांसदों को मारना चाहिए जो काम नहीं करते, उसमें खराबी क्या है, गलत क्या है.''

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''ऐसा है उदंडता का कोई विशेषाधिकार नहीं है, चाहे वो कोई भी करे इसलिए हमने कभी भी उसको सही नहीं ठहराया है, न ठहराया जा सकता है.''

वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ''सासंद महोदय ने जो काम किया है उसका हम सबने विरोध किया है.'' इसके अलावा राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया ने कहा, ''जो गायकवाड़ जी ने किया उसको कोई मान्यता नहीं दे सकता, उसकी जितनी आलोचना की जाए, जितनी भर्त्सना की जाए, वो होनी चाहिए.''

एबीपी न्यूज ने गायकवाड़ के बारे में करीब 20 सांसदों से सवाल पूछा और सब ने एक सुर में ये माना कि गायकवाड़ ने जो किया वो गलत था. हालांकि गायकवाड़ को शिवसेना का पूरा समर्थन मिल रहा है. पार्टी उनकी हवाई यात्रा पर लगी रोक को हटाने की मांग कर रही है. वहीं पुलिस ने उस घटना की जांच शुरू कर दी है, इस मामले में एयर इंडिया के 15 कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
Embed widget