एक्सप्लोरर

Patiala Violence: कर्फ्यू में गुजरी पटियाला की रात, IG-SSP पर गिर सकती है गाज, हिंदूवादी संगठनों ने आज बुलाया बंद

Punjab Violence: पटियाला हिंसा पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि झगड़ा शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में हुआ था. वहीं, कांग्रेस और बीजेपी ने इसे आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी बताया.

Punjab Violence: पंजाब के पटियाला में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद तनाव का माहौल बरकरार है. शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद पटियाला की पूरी रात कर्फ्यू में गुजरी. वहीं हिंसा के विरोध में आज हिंदूवादी संगठनों ने पटियाला बंद बुलाया है. इसके लिए कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है. हिंदू संगठनों का दावा है कि खालिस्तान विरोधी मार्च निकालने की वजह से बवाल हुआ. हालात बिगड़े तो पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. ये हिंसक झड़प पटियाला में काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान हुई. जानकारी के मुताबिक मार्च निकालने के विवाद में दो गुटों झगड़ा हुआ था. दोनों गुटों में तलवारें चलीं, पत्थरबाजी हुई. इस झड़प में कई लोग घायल हुए. इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिंता जताई है. उन्होंने इसे बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

पटियाला में हिंसक झड़प के बाद सियासत तेज

पटियाला हिंसा पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि झगड़ा शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में हुआ था. आम आदमी पार्टी का दावा है पटियाला की हिंसा में बीजेपी युवा मोर्चा शामिल था. बीजेपी नेता वरुण जिंदल की तलवार लहराती तस्वीर जारी की. AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पटियाला में हिंसक झड़प दो गुटों के बीच नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच थी. वहीं, कांग्रेस और बीजेपी ने हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की नाकामी बताया.  हिंसक झड़प के बाद पटियाला में सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया. पुलिस ने शिवसेना नेता हरीश सिंगला को हिरासत में लिया. वही, पटियाला में 'खालिस्तानी विरोधी मार्च' बुलाने वाले हरीश सिंगला को शिवसेना ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

SSP और IG पर गिर सकती है गाज

पटियाला हिंसा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान सख्त दिख रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हालात पर नजर है. किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे. पटियाला के SSP और IG पर गाज गिर सकती है. दोनों अधिकारियों को हटाया जा सकता है. CM भगवंत मान ने कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. अल्पसंख्यक आयोग ने पटियाला हिंसा पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पटियाला की घटना पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की है. 

ये भी पढ़ें:

Punjab Power Crisis: 'कोयले की कोई कमी नहीं', देश में बिजली संकट के बीच पंजाब के डिप्टी चीफ इंजीनियर का दावा

Patiala Violence: शिवसेना नेता की बर्खास्तगी के बाद गिरफ्तारी, पटियाला में कर्फ्यू | 10 बड़ी बातें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget