एक्सप्लोरर

'मैं महिला और इंसान होने के नाते माफी मांगती हूं..,' DMK नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर सांसद कनिमोझी

DMK सांसद कनिमोझी ने पार्टी नेता के महिलाओं पर दिए अपमानजक बयान के बाद माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. एम के स्टालिन भी इसे कभी माफ नहीं करेंगे.

MP Kanimozhi Apologise: डीएमके नेता सैदाई सादिक ने तमिलनाडु बीजेपी (Tamilnadu BKP) की महिला नेताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद गुरुवार (27 अक्टूबर) को डीएमके की वरिष्ठ नेता कनिमोझी ने खुले तौर पर माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हुआ था, जिसमें सैदाई सादिक को अभिनेत्री से बीजेपी नेता बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते साफ सुना जा सकता है.

दरअसल, डीएमके नेता की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता खुशबू ने एम के स्टालिन को टैग कर ट्विटर पर सवाल पूछा था. उन्होंने लिखा, "जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो यह सिर्फ दिखाता है कि उनकी किस तरह की परवरिश हुई है और वे किस जहरीले वातावरण में पले-बढ़े हैं. ये पुरुष एक महिला के गर्भ का अपमान करते हैं. ऐसे पुरुष खुद को #कलैगनार का अनुयायी कहते हैं, क्या यह सीएम स्टालिन के शासन के तहत नया द्रविड़ मॉडल है?"

कनिमोझी ने मांगी माफी

इसी ट्वीट का जवाब देते हुए डीएमके सांसद कनिमोझी ने माफी मांगी. उन्होंने लिखा, "मैं एक महिला और इंसान के रूप में जो कहा गया उसके लिए माफी मांगती हूं. इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, चाहे वह किसी भी व्यक्ति ने कहा हो या जिस पार्टी का वे पालन करते हैं. और मैं इसके लिए खुले तौर पर माफी मांग सकती हूं, क्योंकि मेरे नेता एम के स्टालिन और मेरी पार्टी ऐसे लोगों को माफ नहीं करती है."

'पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है'

बता दें कि एम के स्टालिन (MK Stalin) ने हाल ही में अपनी पार्टी के लोगों की ओर से की गई टिप्पणियों और कार्यों के लिए अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वे उनकी "रातों की नींद हराम" कर रहे हैं और स्टालिन ने खुद की तुलना दोनों तरफ से पिटने वाले ड्रम से की. इस महीने की शुरुआत में पार्टी की एक बैठक में उन्होंने कहा, "कुछ लोगों के व्यवहार के कारण पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है."

कई नेताओं को हटा चुकी है DMK

डीएमके ने कुछ दिन पहले ही वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केएस राधाकृष्णन को सहयोगी कांग्रेस पर उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था. तब से हटाए गए एक ट्वीट में, राधाकृष्णन ने कांग्रेस के चुनावों की बात की थी और मनमोहन सिंह 2.0 का उल्लेख किया था, जिसका अर्थ था कि यह सोनिया गांधी ही होंगी जो सत्ता में होंगी, चाहे कोई भी चुने गए हों.

इससे पहले, उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने राज्य सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद लोगों ने उनका खूब विरोध किया था. पूर्व मंत्री और सांसद ए राजा की हिंदुओं और शूद्रों पर पर की गई टिप्पणी ने भी पिछले महीने विवाद खड़ा कर दिया था.

ये भी पढ़ें- EAM S Jaishankar: 'संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में हिंदी को शामिल करने के प्रयास जारी', बोले एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget