एक्सप्लोरर

एमपी में कांग्रेस ने क्यों बदले 3 उम्मीदवार? ज्योतिरादित्य सिंधिया फैक्टर भी आया सामने, टिकट बंटवारे की इनसाइड स्टोरी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 229 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. सूत्रों ने एक सीट पर अब तक उम्मीदवार ऐलान नहीं करने की वजह भी बताई है.

MP Congress Candidate List 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (19 अक्टूबर) देर रात अपनी दूसरी और आखिरी सूची जारी कर दी. दूसरी सूची के 88 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया जिनमें तीन ऐसी सीटें भी शामिल थीं जिन पर पहली लिस्ट के घोषित उम्मीदवार बदले गए. सवाल उठ रहे हैं कि इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार क्यों बदले गए?

कांग्रेस ने गोटेगांव सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काटने के बाद अपना फैसला पलटा. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सीट दतिया में भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बदलते हुए राजेंद्र भारती को टिकट दिया है. इसी तरह पिछोर सीट से अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर टिकटों का एलान किया. 144 सीटों  पर  उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भी सर्वे कराए गए. इसमें तीन सीटों पर उम्मीदवार बदलने की जरूरत महसूस हुई.

1. बदली गई सीटों में सबसे प्रमुख रही गोटेगांव जहां से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को फिर से मौका दिया गया जबकि पहली लिस्ट में इस सीट से शेखर चौधरी को टिकट दिया गया था. टिकट कटने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता एनपी प्रजापति कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं. ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस ने अपना फैसला बदला.  

2. दतिया सीट पर पिछली बार बेहद कम अंतर से चूक गए उम्मीदवार राजेंद्र भारती को एक और मौका देने का फैसला किया गया. कुछ महीनों पहले ही अवधेश नायक को कमलनाथ बीजेपी से कांग्रेस में लाए थे. हालांकि नायक की उम्मीदवारी के एलान के बाद कांग्रेस के सर्वे में पाया गया कि सहानुभूति भारती की तरफ है. 

3. सबसे दिलचस्प बदलाव पिछोर सीट पर किया गया जहां जातीय समीकरण साधने के लिए राजपूत की जगह लोधी नेता को उतारा गया. दरअसल पिछोर सीट से छह बार के विधायक केपी सिंह को कांग्रेस ने इस बार शिवपुरी से टिकट दिया है. सूत्रों में मुताबिक कांग्रेस का अनुमान है कि शिवपुरी से बीजेपी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लड़ा सकती है. इसलिए कांग्रेस ने सिंधिया के सामने मजबूत नेता पहले ही उतार दिया है. 

कांग्रेस ने पिछोर से केपी सिंह के करीबी शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया लेकिन बाद में जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवार बदल दिया. नए उम्मीदवार अरविंद सिंह लोधी भी केपी सिंह के करीबी हैं. 

दिलचस्प बात यह है कि यदि शिवपुरी से सिंधिया नहीं उतरे तो फिर केपी सिंह अपनी पारंपरिक सीट पिछोर जा सकते हैं और ऐसे में शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट मिल सकता है. बीते दिनों एक वायरल विडियो में कमलनाथ जिस नेता से "दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने" की सलाह देते नजर आए थे वो वीरेंद्र रघुवंशी ही हैं. 

एक सीट पर ऐलान क्यों नहीं?

वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी जिले की ही कोलारस सीट से विधायक हैं लेकिन वो शिवपुरी सीट से टिकट की उम्मीद में बीजेपी छोड़ कांग्रेस आए हैं. पिछोर, कोलारस और शिवपुरी तीनों सीटें शिवपुरी जिले में आती है. 

कांग्रेस अब तक 229 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. बैतूल जिले की आमला सीट विचाराधीन है क्योंकि वहां से पार्टी प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे को उतराना चाहती है लेकिन अब तक बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

'महुआ मोइत्रा को लेकर हीरानंदानी की चिट्ठी मिली', बोले एथीक्स कमेटी के चेयरमैन, कार्रवाई पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget