एक्सप्लोरर

चौंकाने वाली रिपोर्ट: देश में 'गौ मांस' के नाम पर पकड़े गए ज्यादातर मीट बैल के पाए गए

सैंपल में किस जानवर का मीट है इसे पता लगाने के लिए यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से पुलिस और पशुपालन विभाग ने साल 2014 से 2017 के बीच 139 सैंपल भेजे थे.

हैदराबादः देश भर में गौमांस पर छिड़ी बहस के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र (NRCM) की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में पकड़े गए 139 सैंपल में से मात्र 8 सैंपल की पुष्टी गाय की मांस के रूप में हुई है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2014 से 2017 के बीच पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जिस मीट को पकड़ा उसमें से ज्यादा प्रतिशत बैल और भैंसों का निकला. रिसर्च सेंटर में 112 सैंपल्स के डीएनए टेस्ट हुए जिसके बाद इनमें से केवल 7% सैंपल गाय के निकले.

सैंपल में किस जानवर का मीट है इसे पता लगाने के लिए यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से पुलिस और पशुपालन विभाग ने साल 2014 से 2017 के बीच 139 सैंपल भेजे थे. उनमें से केवल 112 की डीएनए टेस्टिंग हो सकती थी.

रिपोर्ट के मुताबिक गाय के 8, भैंस के 22, बैल के 63, 11 सैंपल में कई जानवरों के मांस थे. जबकि ऊंट के 3, भेड़-मुर्गे के 2-2 और बकरे का एक सैंपल निकला. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में मीट के 80 सैंपल लैब को मिले हैं जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं प्रकाशित की गई है.

बता दें कि साल 2014 के बाद से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब भीड़ ने गोमांस ले जाने के शक में किसी व्यक्ति की पिटाई कर दी हो. ऐसी घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.

बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश राज गिरफ्तार, इंस्पेक्टर समेत हुई थी दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget