एक्सप्लोरर

Monsoon Session: मॉनसून सत्र खत्म, तय समय से 4 दिन पहले दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित

End Of Monsoon Session: लोकसभा अध्य़क्ष ओम बिरला ने ये कहते हुए सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया कि ये सदन 16 दिनों के लिए मिला और 7 विधान पारित हुए. राज्यसभा में उपराष्ट्रपति का फेयरवेल हुआ.

Parliament Monsoon Session: संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) अपने निर्धारित समय से 4 दिन पहले आज समाप्त हो गया. 18 जुलाई को शुरू हुए इस सत्र का ये आखिरी हफ्ता था जो 12 अगस्त तक चलना था. संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के कार्यालय में विपक्ष के नेताओं के साथ एक बैठक भी की.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ये कहते हुए सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया कि ये सदन 16 दिनों के लिए मिला और 7 विधान पारित हुए. तो वहीं राज्यसभा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का फेयरवेल हुआ. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य कई नेता मौजूद थे. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और उनकी जगह जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद की शपथ 11 अगस्त को लेंगे.

वेंकैया नायडू की विदाई पर पीएम मोदी की स्पीच

उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू के विदाई समारोह के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सभा में जमकर तारीफ की. साथ ही पीएम मोदी ने वैंकैया नायडू के लंबे राजनीतिक जीवन पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं. यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है. सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं."

अपने आखिरी भाषण में सदन में क्या बोले वेंकैया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के तौर पर वेंकैया नायडू ने अपने आखिरी भाषण में कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं बल्कि प्रतिद्वंदी हैं. मेरी कामना है कि ये सदन हमेशा अच्छे से चले. मैं आपके प्यार और सम्मान का आभारी हूं.

हंगामेदार रहा मॉनसून सत्र

इस बार मॉनसून सत्र (Monsoon Session) काफी हंगामेदार रहा. शुरूआत के दो हफ्ते सदन की उत्पादकता बेहद कम रही. संसद के दोनों सदनों में महंगाई (Inflation) और अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान दोनों सदनों के कई सांसदों को सदन की मर्यादा के उल्लंघन में निलंबित भी किया गया.

ये भी पढ़ें: नई पीढ़ी के साथ आपका निरंतर संपर्क, अभिव्यक्ति का बेबाक अंदाज, संसद में PM मोदी ने की वेंकैया नायडू की तारीफ

ये भी पढ़ें: Venkaiah Naidu Farewell: फेयरवेल स्पीच देते वक्त भावुक हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, सदस्यों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget