एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: आज भी ED के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडीज़, अब एजेंसी ने सोमवार को बुलाया

Money Laundering Case: ईडी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन फर्नांडीज़ से सवाल जवाब करना चाहती है.

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तवन निदेशालय (ED) ने फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज समन भेजा है. एजेंसी ने उन्हें सोमवार 18 अक्टूबर को दिल्ली दफ्तर में पेश होने को कहा है. जैकलीन को आज ईडी के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना था, हालांकि वो निजी कारणों की वजह से पेश नहीं हो सकीं.

ईडी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन फर्नांडीज़ से सवाल जवाब करना चाहती है. इस मामले में जैकलीन एक बार अगस्त में ईडी के सामने पेश हुई थीं और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था. 

समझा जाता है कि अब ईडी जैकलीन का चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ आमना-सामना कराना चाहती है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी पैसे के लेन देन को समझना चाहती है जिसका कथित रूप से संबंध फर्नांडीज से है.

शुक्रवार को भी नहीं पहुंची ईडी दफ्तर

जैकलीन फर्नांडीज़ को ईडी ने शुक्रवार को उनसे फिर पेश होने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं आईं, जिसके बाद अब उन्हें शनिवार को जांच अधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा गया. हालांकि आज भी वो निजी कारणों की वजह से पेश नहीं हुई हैं.

नोरा फतेही दर्ज करा चुकीं हैं बयान

इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही ने गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराया था. उनके प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘नोरा फतेही इस मामले के इर्द-गिर्द पीड़ित एवं गवाह हैं, वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग एवं उनकी मदद कर रही हैं.’’

उनके प्रवक्ता ने कहा कि फतेही ‘किसी धनशोधन गतिविधि’ में शामिल नहीं हैं और उन्होंने मीडिया से उनका नाम खराब नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है और न ही उनका उनसे कोई संबंध है, उन्हें ईडी ने बस जांच में मदद के लिए बुलाया है.’’

चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया और उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया. उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे कुछ हाई प्रोफाइल समेत कुछ लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था.

अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लक्जरी कारें जब्त की थीं. उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘ज्ञात ठग’ है और 200 करोड़ रूपये की ठगी, जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है.

 

Drugs Case: Nawab Malik का NCB से सवाल- कौन है Fletcher Patel? बॉलीवुड को बदनाम करने की हो रही कोशिश

CWC Meet: लखीमपुर हिंसा पर बोलीं सोनिया गांधी- इससे किसान आंदोलन को लेकर BJP की सोच का पता चलता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget