एक्सप्लोरर

मनीलॉन्ड्रिंग केस: आज ED के सामने पेश नहीं होंगे अनिल देशमुख, कहा- पहले सवालों की कॉपी दें, ऑनलाइन रिकॉर्ड करें मेरे जवाब

अनिल देशमुख ने कहा- ईडी मुझे जांच से सम्बंधित सवालों की कॉपी दे, जिससे मैं बेहतर उत्तर दे सकू और मेरा जवाब ऑनलाइन रिकॉर्ड करे या ऑडियो विसुअल जिससे संभव हो.

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मनीलॉन्ड्रिंग केस में समन भेजा है. अनिल देशमुख को आज ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने फिलहाल पेश होने से इनकार कर दिया है. अनिल देशमुख ने कहा है कि मैं आज ईडी कार्यालय में उपस्थित रहने में असमर्थ हूं और कई बीमारियों से ग्रस्त हूं. देशमुख ने साथ ही ईडी से पहले सवालों की कॉपी देने को कहा है.

मेरा जवाब ऑनलाइन रिकॉर्ड करे ईडी- देशमुख

अनिल देशमुख ने कहा, ‘’ईडी मुझे जांच से सम्बंधित सवालों की कॉपी दे, जिससे मैं बेहतर उत्तर दे सकू और मेरा जवाब ऑनलाइन रिकॉर्ड करे या ऑडियो विसुअल जिससे संभव हो.’’ उन्होंने कहा, ‘’मेरी जगह मैंने ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव अप्वॉइंट किया है, जो सभी तरह के सवालों के जवाब देने के लिए मेरी ओर से समर्थ है. मैं ऑडियो वीडियो के माध्यम से कभी भी अपना स्टेटमेंट देने के लिए उपलब्ध हूं.’’

इतना ही नहीं देशमुख ने कहा, ‘’मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप दुर्भावना से किए गए हैं. जिन्होंने खुद गंभीर गुनाह किया है, उनके कहने पर एक राजनीतिक पार्टी के नेता पर केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधक होने की वजह से कार्रवाई कर रही है.’’

बताया जा रहा है कि अनिल देशमुख ने अपने लीगल टीम से कहा की फिलहाल कोर्ट नही जाएंगे. यानी अभी अग्रिम जमानत की अर्जी नहीं करेंगे. वह ईडी से समय लेकर अपना पक्ष रखेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे.

क्या है मामला?

बता दें कि अनिल देशमुख को ईडी ने शनिवार को भी मनीलॉन्ड्रिंग केस में जांच के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. उन्होंने अपने वकील को भेज कर किसी और दिन हाजिर होने की अनुमति मांग ली थी. 100 करोड़ की वसूली प्रकरण में पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के केस में देशमुख को जांच के लिए बुलाया गया था.

गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने सोमवार को नागपुर के तरुण परमार को समन जारी कर बुलाया और करीब 4 घंटे बाद परमार ईडी दफ्तर से निकले. नागपुर के रहने वाले अधिवक्ता तरुण परमार ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने किस तरह से मनी लॉन्ड्रिंग की है उसकी जानकारी उन्हें है साथ ही अनिल देशमुख के खिलाफ पुख़्ता सबूत भी उनके पास है. परमार ने कई दस्तावेज़ भी साझा किए है.

यह भी पढ़ें-

Char Dham Yatra 2021 Postponed: उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

SPO की हत्या को लेकर J&K पुलिस ने कहा- बेगुनाहों को निशाना बना रहे आतंकी, ऐसा करने वाले बचेंगे नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget