एक्सप्लोरर

मोहन राकेश जन्मदिन: आधुनिक रंगमंच के पहले नाटककार जिन्हें 'आषाढ़ का एक दिन' के लिए आज भी याद किया जाता है

जब बात हिन्दी नाटक की आती है तो भारतेन्दु हरिश्चंद्र और जयशंकर प्रसाद के बाद अगर कोई नाम सबसे मशहूर है तो वह नाम मोहन राकेश का है.

मोहन राकेश जन्मदिन: मोहन राकेश हिन्दी कहानी के उन चुनिंदा साहित्यकारों में हैं जिन्हे 'नयी कहानी के आंदोलन' के नायक के रूप में जाना जाता है. जब बात हिन्दी नाटक की आती है तो भारतेन्दु हरिश्चंद्र और जयशंकर प्रसाद के बाद अगर कोई नाम सबसे मशहूर है तो वह नाम मोहन राकेश का है. मोहन राकेश इन बड़े नामों में अपना एक अलग मुकाम बनाने में इसलिए भी कामयाब हुए क्योंकि उन्होंने लीक से हटकर लिखा.

उनकी कहानी नए दौर के लोगों से जुड़ी रही. लेखक किसी एक विचारधारा से नहीं बल्कि अपने समय और उस समय के लोगों और उनकी परेशानियों से जुड़ा होता है. यही मोहन राकेश की कहानियों में देखने को मिलती थी.

सन् 1925 में आज के ही दिन उनका जन्म हुआ था. मोहन राकेश के पिता वकील थे और साथ ही साहित्य और संगीत के प्रेमी भी थे. पिता की साहित्यिक रुचि का प्रभाव मोहन राकेश पर भी पड़ा. उन्होंने पहले लाहौर के 'ओरिएंटल कॉलेज' से हिन्दी और अंग्रेज़ी विषयों में एमए किया. उसके बाद अनेक वर्षों तक दिल्ली, जालंधर, शिमला और मुंबई में पढ़ाया. मोहन राकेश पहले कहानी विधा के ज़रिये हिन्दी में आए. उनकी 'मिस पाल', 'आद्रा', 'ग्लासटैंक', 'जानवर' और 'मलबे का मालिक', आदि कहानियों ने हिन्दी कहानी का परिदृश्य ही बदल दिया. वे 'नयी कहानी आन्दोलन' के शीर्ष कथाकार के रूप में चर्चित हुए.

'आषाढ़ का एक दिन' मोहन राकेश की पहचान

वैसे तो उनके कई नाटक प्रचलित है लेकिन उनको 'आषाढ़ का एक दिन' के लिए सर्वाधिक याद किया जाता है. 1958 का यह नाटक आधुनिक हिन्दी नाटकों का पहला नाटक माना जाता है. इस नाटक की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस पर एक फिल्म भी बन चुकी है.

'आषाढ़ का एक दिन' का अर्थ बारसात का एक दिन होता है. दरअसल आषाढ़ का महीना उत्तर भारत के वर्षा ऋतु के पहले महीने को कहते हैं. आषाढ़ का एक दिन  महाकवि तुलसीदास के जीवन पर आधारित है. इस नाटक का परिवेष जरूर ऐतिहासिक है लेकिन इसमें समस्याएं आधुनिक रूप में प्रस्तुत की गई है.

नाटक का कथानक कालिदास और उनकी बचपन की प्रेमिका मल्लिका के इर्द-गिर्द घूमता है. विलोम कालिदास का स्वघोषित मित्र है और कुछ आलोचनात्मक समीक्षाओं में उसे इस नाटक का खलनायक भी कहा जा सकता. ऐसा कहा जा सकता है कि इस नाटक में कालिदास आदर्शवाद के प्रतीक हैं और यथार्थवाद से उनकी कशमकश का बाक़ी पात्रों पर पड़ते हुए प्रभाव को मोहन राकेश ने बखूबी दर्शाया है. वहीं दूसरी ओर विलोम को यथार्थवाद का प्रतीक माना जा सकता है. उसकी बातें और उसके द्वारा उठाये गए कदम समाज की चलती हुई परिपाटी द्वारा प्रमाणित कदम माने जा सकते हैं और परिस्थितियों के आगे विवश होकर मल्लिका को भी अंत में यथार्थ के आगे नतमस्तक होना ही पड़ता है.

मल्लिका का चित्रण एक स्वतंत्र, आत्म-निर्भर, विचारशील, आधुनिक और निर्णायक नारी के रूप में हुआ है. वह कालिदास को इतना अधिक चाहते हुए भी कभी भी अपने आप को कालिदास और उनकी उपलब्धियों के बीच में नहीं आने दिया. एक जगह मल्लिका के संवाद में मोहन राकेश ने लिखा है-

"सोचती थी तुम्हें 'मेघदूत' की पंक्तियाँ गा-गाकर सुनाऊंगी. पर्वत-शिखर से घण्टा-ध्वनियां गूंज उठेंगी और मैं अपनी यह भेंट तुम्हारे हाथों में रख दूंगी.कहूंगी कि देखो, ये तुम्हारी नई रचना के लिए हैं. ये कोरे पृष्ठ मैंने अपने हाथों से बनाकर सिये हैं. इन पर तुम जब जो भी लिखोगे, उसमें मुझे अनुभव होगा कि मैं भी कहीं हूं, मेरा भी कुछ हैं"

इस नाटक की सबसे खास बात इसकी भाषा शैली है जो संस्कृतनिष्ठ न होकर साधारण बोलचाल वाली है. इसी कारण इसकी पॉपुलेरिटी और बढ़ी. मोहन राकेश का मानना था कि साहित्य में इतिहास अपनी यथा तत्थ घटनाओं में व्यक्त नहीं होता बल्कि उसमें कल्पनाओं की मिलावट होती है. जिससे वह एक नए और अपने ही रूप का इतिहास गढ़ती है. 'आषाढ़ का एक दिन' भी ऐसी ही नाटक है जो ऐतिहासिक होते हुए भी काल्पनिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget