एक्सप्लोरर

मोहन भागवत ने कहा- महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए, वित्त मंत्री ने किया ये सवाल

मोहन भागवत ने कहा कि स्वयं स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि महिलाओं को संदेश देने की औकात पुरुषों में नहीं है इसलिए महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए.

नई दिल्लीः महिला उत्थान पर बात करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज समाज को सचेत करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए और महिला उत्थान के लिए सही मायने में पुरुष वर्ग को बहुत प्रबोधन की जरूरत है यानी उन्हें शिक्षा देने की जरूरत है. मोहन भागवत ने कहा कि स्वयं स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि महिलाओं को संदेश देने की औकात पुरुषों में नहीं है इसलिए महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए. संघ प्रमुख दृष्टि स्त्री अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान देश में महिलाओं की स्थिति पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम में महिलाओं पर एक सर्वे रिपोर्ट भी पेश की गई जिसमें जिसमें माना गया कि देश की ज्यादातर महिलाएं खुश रहती हैं. कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा टोकनिज्म से काम नहीं चलेगा. अधिकार तो महिलाओं को दिए गए लेकिन उसे लागू नहीं किया गया. निर्मला सीतारमण ने स्टैंडिंग कमेटी में महिला चेयरपर्सन ना बनाए जाने पर सवाल खड़े किए और कहा कि स्टैंडिंग कमेटी में एक भी महिला चेयरपर्सन नहीं है.

मोहन भागवत ने कहा- महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए, वित्त मंत्री ने किया ये सवाल

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं. इसके अलावा महिला उत्थान पर केंद्रित कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी समेत भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष कई वरिष्ठ संघ के पदाधिकारी महिला संगठन से जुड़े और कई हस्तियां मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि संघ में महिलाओं की भागीदारी कितनी है ये सवाल आज सुबह फॉरेन मीडिया के कुछ लोगों ने मुझसे पूछा था तो उन्हें हमने कहा कि शाम को महिलाओं को लेकर एक कार्यक्रम है उसमें आ जाइये पता चल जाएगा.

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था महिलाओं को सन्देश देने की औकात पुरुष में नहीं है. महिलाओं में शक्ति है क्योंकि उनके पास वात्सल्य है. उन्हें एक्सेस, मौका और स्वतंत्रता देनी चाहिए. दृष्टि ने अच्छा नेटवर्किंग करके बड़ा सर्वे किया है, ये अच्छा काम है. संघ की दृष्टि मातृशक्ति के उत्थान को आज मैं देख रहा हूं. इस सर्वे को पुरुषों को बारीकी से पढ़ना चाहिए और उन्होंनें कहा कि इसे आगे फैलाओ या न फैलाओ लेकिन कम से कम अपने घर से शुरू करो और अपनाओ.

मोहन भागवत ने कहा- महिलाओं का उत्थान महिलाओं के द्वारा ही होना चाहिए, वित्त मंत्री ने किया ये सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यहां आज जो स्टडी पेश की गई उससे ये कहा जा सकता है कि महिलाएं डिसएडवांटेज नही हैं. महिलाओं को सही और उचित अधिकार और पहुंच मिलनी चाहिए सिर्फ कहने मात्र से काम नही चलने वाला. महिलाओं को स्थान देने वाले कानून तो हैं लेकिन अधिकार नहीं मिले हैं जैसे स्टैंडिंग कमेटी में कोई महिला चेयरपर्सन नही है. टोकनिस्ज्म से काम नही चलने वाला है और कानून के जरिये अधिकार महिलाओं को मिलें लेकिन महिलाओं को भी आगे आना चाहिए. कम्फर्ट जोन से महिलाओं को बाहर निकलना चाहिए. कम्फर्ट जोन से निकलकर चैलेंज लेना पड़ता है.

Mohan Bhagwat-Nirmala Sitaraman

महिलाओं की स्‍थिति पर आरएएस का बड़ा सर्वे आरएसएस से प्रभावित महिला संगठन दृष्टि स्त्री अध्ययन केंद्र ने एक सर्वे में दावा किया है कि देश में 64 फीसदी महिलाएं खुश रहती हैं. ये महिलाओं की स्‍थिति पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा सर्वे बताया जा रहा है. ये सर्वे इसलिए भी अहम हो जाता है क्‍योंकि कुछ दिनों पहले ही थॉमसन रॉयटर्स ने भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक माना था. इसमें 2007 से लेकर 2016 तक के आंकड़ों का हवाला दिया गया था. इसके अनुसार, महिलाओं के प्रति होने वाला अपराध इन सालों में 83 प्रतिशत तक बढ़ा है. राष्‍ट्र सेविका समिति ने दो साल पहले देश के 574 जिलों में महिलाओं की स्‍थिति जानने के लिए सर्वे शुरू किया था. संगठन का दावा है कि सर्वे 574 जिलों में किया गया. इसमें सामने आया है कि 64 प्रतिशत महिलाएं खुश हैं. हमने इसमें वीएचपी, विद्या भारती, एबीवीपी और दूसरे संगठनों की मदद ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget