एक्सप्लोरर

Mohan Bhagawat on Secularism: '5000 सालों से सेकुलर राष्ट्र है भारत...', समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagawat In Delhi: मोहन भागवत ने कहा कि सदियों से भारत वासियों ने पूरी दुनिया को कुटुंब के तौर पर देखा है जो सभी भेदभाव को खत्म करने वाली भावना है.

Mohan Bhagwat Said India Secular: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत 5,000 वर्षों से एक धर्मनिरपेक्ष (Secular) राष्ट्र रहा है. बुधवार (11 अक्टूबर) को एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे भागवत ने लोगों से एकजुट रहने और विश्व में मानव व्यवहार (Human behavior) का सर्वोत्तम उदाहरण पेश करने का आह्वान किया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक,आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी आर हरि द्वारा लिखित पुस्तक 'पृथ्वी सूक्त - एन ओड टू मदर अर्थ' के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने लोगों से अपनी मातृभूमि के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण रखने की अपील करते हुए कहा, ''हम मातृभूमि को हमारी राष्ट्रीय एकता का एक अनिवार्य घटक मानते हैं.'

'हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष है'

आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष है. सभी 'तत्व ज्ञान' में, यही निष्कर्ष है. हम सदियों से मानते रहे हैं कि पूरी दुनिया एक परिवार है, यह हमारी भावना है. यह कोई सिद्धांत नहीं है. इसे जानें, महसूस करें और फिर उसके अनुसार व्यवहार करें.''

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का मिशन दुनिया को यह प्रदर्शित करना है कि विविधता और एकता विरोधाभासी नहीं हैं; इसके बजाय, एकता विविधता के भीतर पनपती है.

"हम पृथ्वी के मालिक नहीं, पुत्र"

पृथ्वी के संरक्षण की नसीहत देते हुए भागवत ने कहा, पृथ्वी हम सबकी माता है. हम उसके पुत्र हैं, मालिक नहीं. हम भारतीय लोगों को जीवन से पूरी दुनिया को इसका संदेश देना है.  उन्होंने कहा दुनियाभर में नेशन स्टेट हैं, यानी स्टेट है तभी नेशन है. लेकिन, हम एक हैं क्योंकि हमने अपने बीच एकता के आधार खोजे हैं. ब्रिटेन भाषा के आधार पर एक है, जबकि अमेरिका में आर्थिक हित के आधार पर एकता‌ है. जबकि, हमारी मातृभूमि समृद्ध है. चारों ओर से सुरक्षित है.

मोहन भागवत ने कहा- पुराने समय में भारत में कोई भी आ नहीं सकता था. इसलिए हमें न तो बाहर और न ही अपने भीतर झगड़ा करने की जरूरत पड़ी. इसलिए हमने सकारात्मकता की ओर कदम बढ़ाए. हम एक हैं, यही वस्तुस्थिति है. हम मानते हैं कि सारा जगत ही अपना कुटुंब है. यहीं पर सारी तृष्णा समाप्त होती है.

केरल के राज्यपाल भी हुए शामिल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने पुस्तक के लेखक रंगा हरि के साथ अपनी मुलाकातों और विचार-विमर्श के कई पहलुओं को बयां किया. उन्होंने कहा कि ज्ञान की प्राप्ति ही जीवन का उद्देश्य है. आरिफ मोहम्मद ने इस किताब की प्रस्तावना भी लिखी है.

 ये भी पढ़ें :फिर गरमाया अयोध्या विवाद, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अब लग रहा है कि राम मंदिर बन जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget