एक्सप्लोरर

मोदी मंत्रिमंडल में बेटे को नहीं मिली जगह, संजय निषाद बोले- आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतेगी BJP

Modi New Cabinet: संजय निषाद ने कहा- निषाद समुदाय के लोग पहले से ही बीजेपी को छोड़ रहे हैं और अगर पार्टी अपनी गलतियों में सुधार नहीं करती है तो उसे आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने होंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया. इस मंत्रिमंडल में यूपी से अपना दल की अनुप्रिया समेत 36 नए चेहरों को शामिल किया गया. लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं कराए जाने को लेकर अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी नाराजगी जाहिर करने लगी हैं. इस क्रम में निषाद पार्टी के चीफ संजय निषाद ने बेटे प्रवीण को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर बीजेपी को चेतावनी दी है.

अनुप्रिया को जगह मिल सकती है तो मेरे बेटे को क्यों नहीं- संजय निषाद

संजय निषाद ने कहा है, ‘’अगर अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है तो सांसद प्रवीण निषाद को क्यों नहीं? निषाद समुदाय के लोग पहले से ही बीजेपी को छोड़ रहे हैं और अगर पार्टी अपनी गलतियों में सुधार नहीं करती है तो उसे आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने होंगे.’’

संजय निषाद ने आगे कहा, ‘’मेरे बेटे प्रवीण निषाद को 160 से ज्यादा सीटों पर लोकप्रियता हासिल है, जबकि अनुप्रिया पटेल को कुछ ही विधानसभा सीटों पर लोकप्रियता मिली है.’’ उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने विचारों से अवगत करा दिया है.

बीजेपी से दूर जा रहे हैं हमारे समाज के लोग- संजय निषाद

वर्तमान में निषाद (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) पार्टी के पास यूपी विधानसभा में एक विधायक है. कुछ दिन पहले बलिया में पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा था, ‘’बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा. हम बीजेपी के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी साथ रहेंगे. लेकिन हमारा समुदाय बीजेपी से दूर जा रहा है. कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमारे समुदाय को धोखा दिया है और अब लगता है कि बीजेपी भी उन्हें धोखा दे रही है.’’

यह भी पढ़ें-

Modi New Cabinet: जानिए कैबिनेट विस्तार में किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए, किसे मिला कौनसा पद

Petrol-Diesel 8 July: पेट्रोल की कीमत अब लगभग पूरे देश में 100 के पार, जानिए आज कितना बढ़ा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget