एक्सप्लोरर

Modi In Bihar: बिहार का गौरवशाली इतिहास फिर लौटा! PM मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

Nalanda University Inauguration: नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है. इस यूनिवर्सिटी के छात्र 2014 से ही अस्थायी कैंपस में पढ़ाई कर रहे थे.

PM Modi Bihar Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (19 जून) को बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 17 देशों के राजदूत शामिल हुए. यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के साथ ही बिहार को उसकी खोयी हुई विरासत भी फिर से मिल गई है. यूनिवर्सिटी नालंदा के प्राचीन खंडहरों के पास में ही स्थित है. पीएम मोदी ने आज के दिन को शिक्षा के क्षेत्र के लिए बेहद खास बताया है. 

नालंदा यूनिवर्सिटी के उद्घाटन से पहले शिक्षण संस्थान के अंतरिम वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं. इसके अलावा 17 देशों के राजदूतों ने भी नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. 

प्रधानमंत्री ने शेयर की थी यूनिवर्सिटी की तस्वीरें

पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नालंदा यूनिवर्सिटी की तस्वीरों को शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "आज हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया जाएगा. हमारे गौरवशाली इतिहास से नालंदा का गहरा नाता है." पीएम मोदी के जरिए शेयर की गई तस्वीरों में नालंदा यूनिवर्सिटी का गेट और उसके कैंपस को देखा जा सकता है. 

प्राचीन खंडहर के करीब है नालंदा यूनिवर्सिटी

बिहार में बनकर तैयार हुआ नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है. इस यूनिवर्सिटी की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी. इस अधिनियम में यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए वर्ष 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया है. बिहार और देशभर के छात्रों को इस यूनिवर्सिटी में कई तरह के कोर्सेज की पढ़ाई का मौका मिलेगा.

12वीं शताब्दी में नष्ट की गई थी नालंदा यूनिवर्सिटी

बता दें कि नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना पांचवीं शताब्दी में हुई थी. उस समय दुनियाभर से क्षेत्र पढ़ाई के लिए यहां पहुंचते थे. इस यूनिवर्सिटी की पहचान दुनियाभर में थी और इसे क्षेत्र के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर देखा जाता था. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने यूनिवर्सिटी को नष्ट कर दिया. इससे पहले ये 800 वर्षों तक फलती-फूलती रही और शिक्षा का केंद्र बनी रही. ऐसे में नई यूनिवर्सिटी के जरिए एक बार फिर से बिहार का गौरव लौटने वाला है.

2017 में शुरू हुआ था यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य

दरअसल, नई यूनिवर्सिटी ने 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी कैंपस में पढ़ाना शुरू किया था. यूनिवर्सिटी के निर्माण की शुरुआत 2017 में हुई. भारत के अलावा इस यूनिवर्सिटी में 17 देश भी भागीदार हैं. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. इन देशों ने यूनिवर्सिटी के समर्थन में एमओयू पर साइन किए हैं.

यह भी पढ़ें: पहले गुलाब, फिर गमछा और बाद में गिफ्ट...PM मोदी के आते ही नतमस्तक हुए CM योगी, हार के बाद पहली मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget