एक्सप्लोरर

रमज़ान के बाद भी 'सस्पेंशन ऑफ ऑपेरशन' को जारी रखने पर विचार कर रही है मोदी सरकार

इसे रमजान से पहले केन्द्र सरकार ने कश्मीर में लागू किया था, जिसके चलते घाटी में सुरक्षाबलों की तरफ से कोई नया आपरेशन नहीं चलाया जाना था.

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार आतंकियों के खिलाफ रमज़ान से पहले शुरू सस्पेंशन ऑफ ऑपेरशन को रमजान के बाद भी आगे जारी करने पर विचार कर रही है. हालांकि ऑपेरशन पर रोक के दौरान हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. गृह मंत्रालय के मिली रिकॉर्ड के मुताबिक मई 16 को ऑपेरशन पर रोक के एलान के बाद नागरिकों के खिलाफ 13 हिंसक घटनाएं हुईं. इसमें एक नागरिक की मौत हो गई और 13 घायल हुए. जबकि एलान से पहले के हफ़्ते में सिर्फ चार हिंसक घटनाएं हुई थी जिसमे किसी की मौत नहीं हुई थी.

जबकि ऑपेरशन के रोक के बावजूद सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई लेकिन इसमें सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ. जबकि ऑपेरशन पर रोक से पहले सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद और तीन घायल हए थे. हालांकि सरकार के लिए ऑपेरशन पर रोक के बाद पत्थरबाज़ी की घटनाओं में कमी आई है और एक हफ्ते में 44 के बजाय 16 पत्थरबाज़ी की घटना हुई. इसमें 17 नागरिक घायल हुए थे.

इसे रमजान से पहले केन्द्र सरकार ने कश्मीर में लागू किया था, जिसके चलते घाटी में सुरक्षाबलों की तरफ से कोई नया आपरेशन नहीं चलाया जाना था. हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी के बावज़ूद सरकार को ये रिपोर्ट मिली है कि इस फैसले के लागू होने के बाद घाटी में लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है. जबकि सुरक्षा बलों को अलगावादी और आतंकी गुट उकसाने में जुटे हैं.

लेकिन घाटी के साथ सीमा पर सुरक्षाबल चुनौती का सामना कर रहे हैं. पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई में उतनी ही तेजी आई है, जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान कतई ये नहीं चाहता कि ये फैसला घाटी में सफल हो.

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही फायरिंग की कार्रवाई के जवाब में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उतनी ही मुस्तैदी से जवाब दे रही हैं. यही वजह है कि बीएसएफ की रिपोर्ट के अनुसार पाक को कार्रवाई का तीन गुना नुकसान उठाना पड़ रहा है. नुकसान के वज़ह से ही पाकिस्तान ने फोन कर कार्रवाई रोकने की मांग के थी. बीएसएफ हर दिन कार्रवाई की रिपोर्ट गृह मंत्रायल को भेज रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget