एक्सप्लोरर

किसानों को मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, खाते में भेजेंगे जाएंगे 11000 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के खाते में 11 हजार करोड़ रुपये भेजेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी आज मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने की शुरुआत करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को तोहफा देने जा रहे हैं. पीएम मोदी किसानों के खाते में एक साथ 11000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. पीएम किसान सम्मान निधि यानी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत  दिया जाने वाला पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा.

नए साल की शुरुआत में पीएम मोदी आज देशभर के किसानों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं. कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित एक समारोह में पीएम देशभर के उन किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजेंगे जो पीएम किसान योजना के तहत सालाना दो हजार रुपये की तीन किस्तों के हकदार हैं. प्रधानमंत्री मोदी ऐसे करीब 8 करोड़ लाभार्थियों के खाते में दो हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर करेंगे. इनमें ज्यादातर किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस वित्तीय वर्ष में दो हजार रुपये की दूसरी किस्त भेजी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक आज करीब 11000 करोड़ रुपये इन किसानों के खाते में भेजे जाएंगे.

अबतक 7 करोड़ 60 किसान हुए लाभान्वित

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देशभर के करीब 7 करोड़ 60 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की कोई न कोई किस्त उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है. जिससे बंगाल को छोड़कर ज्यादातर राज्यों के किसान लाभ उठा चुके हैं. पीएम किसान योजना पिछले साल 24 फरवरी को लॉन्च की गई थी. इसके तहत 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपये की मदद देने का प्रावधान है.

बंगाल के किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

कृषि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बंगाल ही एक ऐसा राज्य है, जहां की सरकार ने प्रदेश के लाभार्थी किसानों की एक भी सूची आज तक नहीं भेजी है. इस योजना के तहत बंगाल के करीब 70 लाख किसान ऐसे हैं जिन्हें सालाना 5600 करोड़ रुपया दिया जा सकता है. दरअसल इस योजना के तहत लाभार्थियों की सूची राज्य सरकारों को ही तैयार कर केंद्र सरकार को भेजनी होती है. प्रधानमंत्री इसके अलावा आज तुमकुर में मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने की शुरुआत करेंगे. अब तक किसान क्रेडिट कार्ड केवल किसानों के लिए ही होता है.

ये भी पढ़ें

गगनयान प्रोजेक्ट के लिए ISRO ने चार अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन, रूस में होगी ट्रेनिंग गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget