एक्सप्लोरर

आधार को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब कार्ड की जरूरत नहीं, QR से हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे

Modi govt launches Aadhaar app: नया आधार ऐप QR कोड और फेस ID के जरिए आधार की पहचान को आसान और सुरक्षित बनाता है, जिससे फिजिकल कार्ड और फोटो कॉपी की जरूरत खत्म हो जाएगी.

Aadhaar App with Face ID: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया ऐप टेस्टिंग फेज में लॉन्च कर दिया है. अगर यह टेस्टिंग सफल रहती है तो जल्द ही आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी या फिजिकल कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोदी सरकार की इस नई पहल के तहत, अब आधार की पहचान QR कोड और फेस ID के जरिए तुरंत की जा सकेगी. यह ऐप न सिर्फ आधार की सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि इसे उपयोग में और भी आसान बनाता है.

फोटो कॉपी की जरूरत खत्म

अब आपको होटल चेक-इन, यात्रा या खरीदारी के दौरान आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. नए आधार ऐप से आपका आधार पूरी तरह डिजिटल होगा और इसे सिर्फ आपकी अनुमति से ही शेयर किया जा सकेगा. इस ऐप के जरिए आप अपना आधार QR कोड स्कैन करके तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं.

 

क्या है इस ऐप की खासियत?

इस ऐप में सबसे खास बात है इसका QR कोड और फेस ID आधारित वेरिकेशन. जैसे हम UPI पेमेंट करते समय QR कोड स्कैन करते हैं, ठीक वैसे ही आधार के वेरिफिकेशन के लिए भी QR कोड स्कैन किया जा सकता है और साथ ही, फेस ID से आपकी पहचान को तुरंत सत्यापित किया जा सकता है.

सुरक्षा और कंट्रोल

यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि इसमें आपकी पहचान सिर्फ आपके मोबाइल से ही साझा की जाएगी. इससे आपका व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह से आपकी अनुमति पर निर्भर करेगा.

आधार ऐप के फायदे

  • फिजिकल कार्ड की जरूरत नही - अब आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी.
  • फास्ट वेरिफिकेशन - QR कोड और फेस ID के माध्यम से सत्यापन तेज और आसान हो जाएगा.
  • सुरक्षित और डिजिटल - आपका आधार डिजिटल और पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.
  • कंट्रोल आपके हाथ में - आप अपनी जानकारी पर पूरा कंट्रोल रखेंगे और सिर्फ ज़रूरी डेटा ही साझा करेंगे.

अश्विनी वैष्णव ने नए आधार ऐप को लेकर क्या कहा?

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 अप्रैल 2025 को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर इस ऐप को पेश किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आधार ऐप से यूजर्स को गोपनीयता बढ़ेगी. आधार डेटा दुरुपयोग या लीक नहीं होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget