एक्सप्लोरर

SCO में पाक पर बरसे पीएम मोदी, कहा- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत

नई दिल्ली: कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में सबको इंतजार था कि जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पीए नवाज शरीफ का आमना सामना होगा तो क्या होगा, क्या कोई बातचीत होगी. कल अस्ताना में जब दोनों नेता मिले तो बात सिर्फ हालचाल तक सीमित रह गई. दोनों के बीच अभी तक कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई है.

आज जब बैठक में बोलने का मौका आया तो पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ा. मोदी ने आतंकवाद पर न सिर्फ पाकिस्तान को खरी खरी सुनाई बल्कि SCO में शामिल चीन समेत तमाम देशों के सामने आतंक के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराते हुए इसे मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया.

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नई मजबूती मिलेगी प्रधानमंत्री ने कहा, ''आतंकवाद मानव अधिकारों और मानव मूल्यों के सबसे उल्लघंनों में से एक है. आतंकवाद और अतिवाद के खिलाफ संघर्ष एससीओ के सहयोग का अहम भाग है. मुद्दा चाहे रेडिकलाइजेशन का हो, आतंकवादियों की भर्ती का हो, उनकी ट्रेनिंग का हो या उनके फाइनेंस का. जब तक हम सभी देश मिलकर इस दिशा में कोशिशें नहीं करेंगे. तब तक प्रॉब्लम्स का हल नहीं निकलेगा. इस बारे में SCO की कोशिशें सराहनीय हैं. यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को एक नई दिशा और मजबूती देगा."

भारत की सदस्यता सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी प्रधानमंत्री ने कहा, "एससीओ हमारे राजनैतिक और आर्थिक सहयोग की मुख्य आधारशिला है. एससीओ देशों में हमारी सहभागिता के कई आयाम हैं. एनर्जी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, सिक्युरिटी, मिनरल, कैपेसिटी बिल्डिंग, डेवलपमेंट पार्टनरशिप, ट्रेड इसके अहम फैक्टर्स हैं. भारत को एससीओ की मेंबरशिप निश्चय ही हमारे सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.''

नवाज शरीफ ने दी भारत को बधाई पीएम मोदी के बाद जब पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की बारी आई तो नवाज ने खुद को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है. नवाज शरीफ ने भारत को एससीओ का सदस्य बनने पर बधाई भी दी. अपने पूरे भाषण में नवाज शऱीफ ने दो बार भारत का नाम लिया.

नवाज शरीफ ने कहा, '"पाकिस्तान और भारत के लिए आज अच्छा दिन है. मैं शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के मेंबर्स का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमें मेंबर बनाया. मैं भारत को भी बधाई देना चाहूंगा कि वह भी SCO का मेंबर बना है."A

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget