एक्सप्लोरर

कैबिनेट का ई-सिगरेट पर पूरी तरह पाबन्दी लगाने का फ़ैसला, नियम तोड़ने पर 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे मोदी सरकार का बड़ा फ़ैसला करार देते हुए दावा किया कि ई सिगरेट स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और अमेरिका में हुए अध्ययन में इस बात की पुष्टि भी हुई है.

नई दिल्लीः भारत में ई-सिगरेट पर पूरी तरह पाबन्दी लगाने का फ़ैसला किया गया है. मोदी सरकार एक अध्यादेश के ज़रिए कानून बनाकर ई सिगरेट के उत्पादन , वितरण और भंडारण पर रोक लगाएगी . आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बारे में फ़ैसला लिया गया. अध्यादेश के बदले संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाया जाएगा.

कैबिनेट की बैठक के बाद जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस फैसले की जानकारी देने के लिए अपने साथ ई सिगरेट का एक सेट लेकर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंची. सीतारमण ने इसे मोदी सरकार का बड़ा फ़ैसला करार देते हुए दावा किया कि ई सिगरेट स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और अमेरिका में हुए अध्ययन में इस बात की पुष्टि भी हुई है. सीतारमण की अगुवाई में इस विषय पर कानून बनाने के लिए एक जीओएम बनाई गई थी जिसने पाबन्दी लगाने की वक़ालत की थी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि ई सिगरेट का उत्पादन , भंडारण , वितरण , आयात या इस्तेमाल करने वाले को पहले गुनाह पर 1 साल की सज़ा और 1 लाख रुपए तक के ज़ुर्माने का प्रावधान किया है. जबकि दूसरी बार या उसके बाद के गुनाह पर 3 साल की क़ैद और / या 5 लाख तक ज़ुर्माने का प्रावधान किया गया है

हालांकि सरकार ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर भारत में ई सिगरेट पर पाबंदी के पीछे ठोस आधार क्या है ? सरकार के पास इस बात का भी जवाब नही था कि परम्परागत सिगरेट और ई सिगरेट में ज़्यादा खतरनाक कौन है? दरअसल समय समय पर परम्परागत सिगरेट और बीड़ी बनाने वाली कम्पनियां और संगठन सरकार से ई-सिगरेट को बैन करने की मांग करते रहे हैं और इसलिए इन सवालों के जवाब सरकार से मांगे गए.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अध्यादेश को बिल के ज़रिए कानून बनाने के लिए सरकार नवम्बर में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लेकर आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget