एक्सप्लोरर

कब तक भारत में आएगी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन? जानिए क्यों हो रही है देरी

मॉडर्ना कंपनी भारत सरकार से कुछ छूट चाहती है और उसको लेकर अभी बातचीत जारी है. फिलहाल वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन मिल चुका है लेकिन कब तक वैक्सीन आएगी ये तस्वीर साफ नहीं है.

नई दिल्ली: जिस मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है उसे भारत आने में कुछ और वक्त लगेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी बातचीत जारी है और कुछ चीजों पर मॉडर्ना से जवाब आना है. सरकार को उम्मीद है कि जल्द ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी लेकिन फिलहाल मॉडर्ना की वैक्सीन के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा.

29 जून को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने विदेश में बनी और इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन मिल चुकी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत में देने की इजाजत दे दी. ड्रग कंट्रोलर डीसीजीआई ने सिप्ला कंपनी को भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आयात और मार्केटिंग की मंजूरी दी. लेकिन दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी अभी तक वैक्सीन नहीं आई है. ना कंपनी की तरफ से न कोवैक्स की तरफ से. नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वीके पॉल के मुताबिक मंजूरी दी जा चुकी है लेकिन अभी भी कॉन्ट्रैक्ट और कुछ चीजों पर बात चल रही है जिसमे कुछ वक्त लगेगा.

सरकार को उम्मीद है कि कंपनी जल्द सभी सवालों का जवाब दे देगी और भारत में मॉडर्ना की mRNA वैक्सीन मिलने लगेगी. हालांकि सूत्रों के मुताबिक सारी बात इंडेमणिडटी पर अटकी है. कंपनी भारत सरकार से कुछ छूट चाहती है और उसको लेकर अभी बातचीत जारी है. फिलहाल वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन मिल चुका है लेकिन कब तक वैक्सीन आएगी ये तस्वीर साफ नहीं है.

मॉडर्ना भारत की पहली विदेशी कोरोना वैक्सीन होगी. विदेशी इसलिए क्योंकि इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल भारत में नहीं हुआ है. जैसे बाकी तीन वैक्सीन कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक का हुआ है और जिन्हें भारत के ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई ने इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन दिया है. स्पुतनिक भी रूस की वैक्सीन है लेकिन उसका ट्रायल भारत में हुआ है जिसके बाद इसे भारत में मंजूरी मिली है. 

इसी साल अप्रैल में सरकार ने फैसला किया था कि यूएस, यूके, जापान, यूरोपियन यूनियन या WHO द्वारा जिस किसी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है वो भारत में अप्लाई की जा सकती है. वहीं इसके लिए उन्हें पहले की तरह क्लीनिकल ट्रायल नहीं करने होंगे. इस वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक माइनस 25 से माइनस 15 डिग्री सात महीने तक रखा जा सकता है. वहीं 2 से 8 डिग्री में इस वैक्सीन को एक महीने तक रखा जा सकता है. इसकी दो डोज है जो कि 4 हफ्तों में दी जाती है. फिलहाल ये वैक्सीन आयात होगी.

यह भी पढ़ें: अब प्रयागराज में भी लगेगी रूसी वैक्सीन Sputnik V, जानें- कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget