एक्सप्लोरर

विमान AN-32 के मलबे तक पहुंचने की कोशिशें जारी, सामने आई पहली तस्वीर में दिखा खौफनाक मंजर

Missing AN 32 plane: वायुसेना के एएन 32 विमान ने 3 जून को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन दोपहर एक बजे विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया. तभी से विमान की तलाशी जारी है.

नई दिल्ली: 3 जून को लापता हुए वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र लीपो में मिला. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें झुलसे पेड़ों के बीच AN-32 विमान का मलबा दिखाई दे रहा है. तस्वीर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि विमान गिरने के बाद आग लगी होगी.

अभी तक लीपो में दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंचा जा सका है और विमान में सवार लोगों के जीवित होने की कम संभावनाओं की चिंता के बीच, वायुसेना ने कहा कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता करने के प्रयास जारी हैं.

एएन 32 विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए 3 जून को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन दोपहर एक बजे विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया. इस विमान में 13 लोग सवार थे.

वायुसेना का बयान वायुसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘खोज अभियान में जुटे वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज (मंगलवार) टाटो के उत्तरपूर्व और लिपो के उत्तर में 16 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान के मलबे का पता लगाया.’’ बयान में कहा गया, ‘‘विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं.’’

वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि एएन-32 के मलबे की पहचान के बाद, एक चीता हेलीकॉप्टर और एक एएलएच हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अधिक ऊंचाई और घने जंगलों के कारण जमीन पर उतर नहीं पाए.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि नजदीक के लैंडिंग स्थल की पहचान कर ली गई है और हेलीकाप्टरों द्वारा बुधवार सुबह बचाव अभियान शुरू होगा. जमीनी बल रात में भी घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश करेंगे.’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वायुसेना अपने विशेष कमांडो ‘गरूड़’ को दुर्घटनास्थल पर भेजेगी और जीवित बचे लोगों की संभावना तलाशेंगे.

वायुसेना ने लापता विमान का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा था लेकिन खराब मौसम के कारण यह अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस अभियान में सुखोई 30 विमान, सी-130जे और एएन-32 विमान तथा एमआई-17 तथा एएलएच हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली गईं. अभियान में सेना, आईटीबीपी और राज्य पुलिस के जवान भी शामिल थे.

वायुसेना ने इस साल अब तक करीब दस विमान गंवाए हैं जिसमें नया नाम एएन-32 विमान का है. अधिकारियों ने कहा कि मिराज 2000 से लेकर मिग-27 तक, इनमें से कई विमान फरवरी माह में दुर्घटनाग्रस्त हुए. जनवरी में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वायुसेना का जगुआर विमान हादसे का शिकार हो गया था. हालांकि इसका पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget