एक्सप्लोरर

MHA Ban PAFF: सरकार का आतंकवाद पर एक और प्रहार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े PAFF को घोषित किया आतंकी संगठन

Jaish-e-Mohammed: गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि PAFF सुरक्षा बलों, राजनीतिक नेताओं और अन्य राज्यों से संबंध रखने वाले जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे नागरिकों को लगातार धमकियां दे रहा है.

Ministry of Home Affairs Declare PAFF Terrorist Organization: भारत सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर बड़ी चोट की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट’ (PAFF) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया. यह कार्रवाई इस संगठन के जम्मू-कश्मीर और अन्य स्थानों पर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस संबंध में जानकारी दी गई.

इस अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अरबाज अहमद मीर को आतंकवाद निरोधक कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है. अरबाज अहमद मीर मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. फिलहाल वह पाकिस्तान में छिपकर बैठा है.

दूसरे राज्य के लोगों को करता है टारगेट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि पीएएफएफ सुरक्षा बलों, राजनीतिक नेताओं और अन्य राज्यों से संबंध रखने वाले जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे नागरिकों को लगातार धमकियां दे रहा है. यह अन्य संगठनों के साथ मिलकर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों से हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती भी पड़े पैमाने पर कर रहा है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है.

गुरुवार को टीआरएफ पर लगाया था बैन

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान आधारित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) पर प्रतिबंध लगाया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आतंकवादियों की भर्ती, आतंकवादियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है.

एजाज अहमद अहंगर को किया था आतंकवादी घोषित

वहीं, बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कश्मीर मूल के एजाज अहमद अहंगर उर्फ ​​अबू उस्मान अल-कश्मीरी को आतंकवादी घोषित किया था. इस खूंखार आतंकवादी के अल-कायदा से संबंध हैं और वह अन्य वैश्विक आतंकवादी समूहों के संपर्क है. वह भारत में इस्लामिक स्टेट (IS) को फिर से शुरू करने में जुटा है. एजाज अहमद अहंगर वर्तमान में अफगानिस्तान में छिपा हुआ है और वह 'इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर' के लिए आतंकियों को भर्ती करने वालों में प्रमुख है.

ये भी पढ़ें

Firozabad: फिरोजाबाद में दो बेटियों के पिता ने पत्नी से कहा- 'मैं तेरे लिए बेटा लेकर आउंगा', फिर जो किया वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget