एक्सप्लोरर

मुंबई कांग्रेस की कलह आई सामने, मिलिंद देवड़ा ने उर्मिला मातोंडकर के आरोपों का सर्मथन किया

उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी. लोकसभा चुनाव में उर्मिला को करारी हार का सामना करना पड़ा.

Maharastra Assembly Election 2019: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री के बाद 6 महीने में ही कांग्रेस को अलविदा कह चुकी है. उर्मिला के इस्तीफा देने के बाद मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा कहीं ना कहीं उर्मिला के आरोपों का समर्थन करते दिखे और उन्होंने कहा कि उत्तरी मुंबई की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर उर्मिला के इस्तीफे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ''उर्मिला ने लोकसभा चुनाव लड़ना तय किया और मैंने चुनाव प्रचार अभियान में उनका पूरा साथ दिया.'' इसके साथ ही देवड़ा अपने सहयोगियों पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. उन्होंने आगे लिखा, ''मैंने तो उर्मिला का तब भी साथ दिया जब उन्हें वही लोग गिराने की कोशिश कर रहे थे जिन्होंने उनकी राजनीति में एंट्री करवाई. मैं पूरी तरह से उर्मिला से सहमत हूं मुंबई नॉर्थ कांग्रेस के नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए.''

उर्मिला ने लगाए गंभीर आरोप

उर्मिला मातोंडकर ने गुटबाजी के आरोप लगाते हुए कहा था कि मुंबई कांग्रेस बेहतरी के लिए काम नहीं करना चाहती. उर्मिला ने बयान जारी कर कहा था, ''16 मई को लिखे मेरे पत्र के बाद कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके बाद ही इस्तीफे की बात मेरे दिमाग में आई. मैंने वो पत्र तब के कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को लिखा. इसके बाद मेरा गोपनीय पत्र लीक हो गया जो कि मेरे साथ धोखे जैसा था.''

उन्होंने आगे लिखा कि उनके बार-बार विरोध करने के बाद भी किसी भी सदस्य ने उनसे माफी नहीं मांगी. इसके साथ ही उर्मिला ने कहा कि मुंबई कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी पार्टी की बेहतरी के लिए संगठन में बदलाव और परिवर्तन लाने में असमर्थ हैं.

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने 27 मार्च 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं. बीते लोकसभा चुनाव में वह मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरीं लेकिन बीजेपी के गोपाल शेट्टी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने चार लाख 65 हजार वोटों से हरा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget