एक्सप्लोरर

IMD Heat Wave Forecast: इन 10 राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, क्या आप तो नहीं रहते यहां, IMD का अपडेट जान छूट जाएंगे पसीने

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के महीने में तापमान में बदलाव होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक कम से कम 10 राज्यों में हीटवेव पड़ने की आशंका है.

Heat Wave Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया था. हालांकि, मार्च महीने में हुई बेमौसम बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन इस बीच आईएमडी ने गर्मी को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भारत के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान होने की संभावना है. 

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पूर्वी, मध्य और उत्त्र भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि 2023 के अप्रैल से जून महीने में देश के दक्षिण भारत और उत्तर.पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है. 

हीटवेव पड़ने की है आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के महीने में कम से कम 10 राज्यों में इसी तरह तापमान में बदलाव होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब में अप्रैल के महीने में हीटवेव पड़ने की आशंका जताई गई है. आईएमडी ने देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के महीने में तापमान सामान्य से ज्यादा होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुई बेमौसम बारिश के चलते मार्च पिछले 73 वर्षों में शीर्ष दस सबसे ठंडे मार्च में शामिल हो गया.

कब होती है हीटवेव घोषित? 
अगर मैदानी इलाके का अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों कोस्टल एरिया में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव घोषित किया जाता है. 

कैसे करें हीटवेव से बचाव?
बिना काम के तेज धूप में, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, दही, लस्सी, छाछ के साथ.साथ फलों का जूस पिएं.
ककड़ी, तरबूज, संतरा का सेवन करें.
हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 400 से ज्यादा मामले, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर 16 प्रतिशत के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget