एक्सप्लोरर

Meghalaya Election 2023: क्या बीजेपी से गठबंधन करने वाले हैं मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, जानें क्या बोले

Meghalaya Assembly Election 2023: 2018 के नतीजों के बाद NPP की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनी थी. इस गठबंधन में बीजेपी, UDP, PDF, HSPD पार्टी शामिल थी.

Conrad Sangma Hints For Alliance: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सोमवार (27 फरवरी) को शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुके हैं. वोटिंग खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स भी सामने आ चुके हैं. मेघालय के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. हालांकि एग्जिट पोल्स में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. एग्जिट पोल्स के बाद सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. 

एग्जिट पोल्स से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा काफी खुश हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार में वापसी करेगी. यदि किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, तो उन्होंने गठबंधन का रास्ता भी खुला होने की बात कही. सीएम कोनराड संगमा ने 2018 की तरह गठबंधन सरकार बनाने के संकेत दिए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी या किसी अन्य पार्टी का नाम नहीं लिया. 

बीजेपी के साथ हो सकता है गठबंधन

सीएम कोनराड संगमा कहा, "हमें खुशी है कि एग्जिट पोल के अनुमान हमारे विश्वास के अनुरूप हैं. हम पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें प्राप्त करेंगे. हम अपने सभी विकल्प खुले रख रहे हैं और राज्य के सर्वोत्तम हित में फैसला करेंगे. हमें सरकार बनाने के लिए पार्टियों से बात करनी होगी." उन्होंने आगे कहा, "हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि कौन दल पूर्वोत्तर को राष्ट्रीय स्तर पर आवाज दे सकता है. अगर हमे लोगों का समर्थन मिलता है तो हमे दूसरे दलों से सरकार बनाने के लिए बात करनी होगी." 

एग्जिट पोल में NPP सबसे बड़ी पार्टी

पिछले चुनाव की बात करें तो 2018 में बीजेपी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी और उसने एनपीपी के साथ गठबंधन करके पूरे पांच सत्ता सुख का लाभ उठाया. चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया था. बीजेपी ने पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ा है हालांकि एग्जिट पोल में उसे सिर्फ 56-11 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. एग्जिट पोल में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, उसे 21-26 सीट मिल रही हैं. इसके बाद 8-13 सीटों के साथ टीएमसी है. बीजेपी को 6 से 11 और कांग्रेस को 3 से 6 सीट मिलती दिखाई गई हैं.

2 मार्च को साफ हो जाएगी पूरी तस्वीर

एग्जिट पोल सही साबित भी होते हैं तो भी शायद केवल एनपीपी-बीजेपी का गठबंधन बहुमत की संख्या को ना छू पाए. ऐसे में ममता बनर्जी की टीएमसी का महत्व काफी बढ़ जाएगा. यह भी हो सकता है कि टीएमसी किंगमेकर की भूमिका में उभरे. मेघालय में किसकी सरकार बनती है अब ये तो दो मार्च को परिणाम के दिन ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें-Election 2023: 'नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में BJP के नेतृत्व वाली NDA बनाएगी सरकार', हेमंत बिस्वा सरमा का दावा, बताया फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget