एक्सप्लोरर

सेना का राजनीतिकरण रोकने में मीडिया करे मदद: सेना प्रमुख जनरल रावत

दुश्मन को ‘सरप्राइज’ करने के लिए भी कभी कभी मीडिया में आधी-सच्चाई और गलत जानकारी भी दी जाती है. सेना प्रमुख ने कहा कि हम भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हम मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते. ऐसे में जरूरी है कि हम मीडिया को भरोसे में लेकर काम करें.

नई दिल्ली: सेना प्रमुख ने मीडिया से अपील की वो सेना के राजनीतिकरण रोकने में मदद करे. जनरल बिपिन रावत ने कहा कि राजनीति सेना में घुस रही है, लेकिन हमें इसे रोकने की जरूरत है. थलसेनाध्यक्ष ने कहा कि “पुराने समय में फौज में महिलाओं और राजनीति के बारे में बातें नहीं होती थीं. लेकिन पिछले कुछ समय से ये बातें सेना में आ रही हैं, जो सही नहीं है.” थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत राजधानी दिल्ली में एक सेमिनार में बोल रहे थे. सेमिनार का थीम था, ‘मीडिया एज़ ए फोर्स मल्टीप्लायर इन नेशनल सिक्योरिटी.’ दरअसल, पिछले कुछ समय से सेना और सेनाप्रमुख के निर्णयों को लेकर काफी आलोचना हो रही थी. जिसमें मुंबई में एक रेलवे स्टेशन पर फुटओवर-ब्रिज बनाने से लेकर यमुना नदी पर पंटून पुल बनाना शामिल है.

सिविल-गर्वमेंट की मदद करना सेना की जिम्मेदारी

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए जनरल बिपिन रावत ने सफाई दी कि जरूरत के समय में सिविल-गर्वमेंट की मदद करना सेना की जिम्मेदारी है. साथ ही हाल में सेना प्रमुख के उस बयान को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी कि जिसमें उन्होनें देश के पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की थी. सेना प्रमुख ने कहा कि भले ही मीडिया का काम सच्चाई दिखाना है. लेकिन साईक्लोजिकल ऑपरेशन (साई-ऑप्स) के लिए सेना मीडिया की मदद ले सकती है.

लोकतांत्रिक देश में हम मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते

lecture

जनरल रावत के मुताबिक, दुश्मन को ‘सरप्राइज’ करने के लिए भी कभी कभी मीडिया में आधी-सच्चाई और गलत जानकारी भी दी जाती है. उन्होनें कहा कि हम भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हम मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते. ऐसे में जरूरी है कि हम मीडिया को भरोसे में लेकर काम करें. क्योंकि भारत जैसे देश में जहां मीडिया-बूम है हम मीडिया से अलग-थलग नहीं रह सकते. डोलम (डोकलम) विवाद के दौरान मीडिया कवरेज की तारीफ करते हुए जनरल रावत ने कहा कि उस दौरान हमने (सेना और रक्षा मंत्रालय) ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया ताकि गलत या आधी-अधूरी जानकारी मीडिया में ना जाए. इसके लिए हमने मीडिया को विवादित-क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं दी. क्योंकि हम चाहते थे कि जो जानकारी हम दे रहे हैं वही जानकारी मीडिया में आए.

देश में अभी भी ‘कम्युनिकेशन-स्ट्रेटजी’ नहीं है

इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार, संजय बारू ने कहा कि भले ही डोकलम की कवरेज मुंबई के 26/11 हमले के दौरान हुई कवरेज से बहुत बेहतर थी, लेकिन हमारे देश में अभी भी ‘कम्युनिकेशन-स्ट्रेटजी’ नहीं है. प्रधानमंत्री कार्यकाल में अपना अनुभव साझा करते हुए संजय बारू ने कहा कि एक बार जब सीबीआई को बाबा राम रहीम को समन करना था तो गृहसचिव ने उनसे कहा था कि अगर ये खबर मीडिया में आई तो दंगे भड़क सकते हैं. बारू ने कहा कि उस समय "हमने मीडिया से बात की और ये खबर नहीं आई, जिसके चलते सबकुछ शांति पूर्वक बीत गया. लेकिन उन्होनें कहा कि हाल ही में जब बाबा राम रहीम को गिरफ्तार किया गया तो ऐसा ने करने के चलते हिंसा फैल गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
Kangana Ranaut ने Dheeraj Dhoopar और Ram Kapoor की लगाई क्लास
Akanksha Chamola पर Shreya Kalra का बड़ा दावा, शो में बढ़ा ड्रामा
India's Got Latent में Samay Raina की Punchline पर हंसी नहीं रुकी
Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget