एक्सप्लोरर

India Myanmar: क्या म्यांमार के विद्रोही भारत से लगी सीमा पर कर रहे नियंत्रण की कोशिश? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

भारत से लगे म्यांमार बॉर्डर पर विद्रोहियों की कब्जा करने की अटकलों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान दिया है.

म्यांमार के चिन राज्य में दो सैन्य अड्डों पर विद्रोही समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) के हमले के बाद भारत से लगी सीमा पर विद्रोहियों की ओर से नियंत्रण किए जाने संबंधी अटकलों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (16 नवंबर) को कहा, ''अपनी सीमा के पास ऐसी घटनाओं को लेकर हमारा ध्यान है. म्यांमार में मौजूदा स्थिति पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है. हम चाहते हैं कि हिंसा खत्म हो और स्थिति बहाल हो या रचनात्मक संवाद के जरिए स्थिति का समाधान निकले.''

भारत ने किया म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी का आह्वान

प्रवक्ता ने कहा, ''हम म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए अपना आह्वान दोहराते हैं... मुझे लगता है कि 2021 से म्यांमार के नागरिक बड़ी संख्या में भारत में शरण ले रहे हैं. संबंधित पड़ोसी राज्यों में स्थानीय अधिकारी मानवीय आधार पर स्थिति को उचित रूप से संभाल रहे हैं.''

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले बुधवार (15 नवंबर) को एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि भारत-म्यांमार सीमा पर स्थिति अब शांत है क्योंकि म्यांमार सेना और पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के बीच अब कोई झड़प नहीं हुई है. उन्होंने कहा था, ''फिलहाल स्थिति अब शांत है और हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थिति सामान्य हो जाएगी. आगे क्या होगा इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है.''

म्यांमार के लगभग 5000 लोगों ने मिजोरम में ली है शरण

अधिकारियों ने कहा था कि म्यांमार की सेना और पीडीएफ के बीच गोलीबारी के बाद म्यांमार के चिन राज्य के खवीमावी, रिहखावदार और पड़ोसी गांवों के लगभग 5,000 लोग भाग गए और मिजोरम के जोखावथर में शरण ले ली है.

चम्फाई के उपायुक्त जेम्स लालरिंचन ने कहा कि पीडीएफ की ओर से भारतीय सीमा के करीब चिन राज्य में ख्वामावी और रिहखावदार में दो सैन्य शिविरों पर हमला करने के बाद रविवार (12 नवंबर) शाम को गोलीबारी शुरू हुई और सोमवार शाम तक जारी रही.

मिजोरम, म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. पूर्वोत्तर राज्य ने म्यांमार के 31,000 से ज्यादा शरणार्थियों को शरण दी है, जो हालिया झड़पों से पहले फरवरी 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद वहां से भाग गए थे. मिजोरम में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिक चिन समुदाय के हैं. चिन और मिजो एक ही जातीय समूह 'जो' से संबंधित हैं.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर पॉलिसी बनाने का दिया आदेश, कहा- 'नीति लाने का आखिरी मौका...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget