एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरियाई YouTuber से छेड़खानी मामले में विदेश मंत्रालय ने दिया रिएक्शन, क्या कहा?

Arindam Bagchi: दक्षिण कोरियाई यू-ट्यूबर से छेड़खानी मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं कि कोरियाई दूतावास ने संपर्क किया है या नहीं.

Arindam Bagchi: दक्षिण कोरियाई YouTuber, Hyojeong Park से छेड़खानी मामले में केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि मुझे यकीन है कि उन्हें स्थानीय अधिकारियों की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी. उन्होंने इस मामले पर और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. बागची ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दक्षिण कोरियाई दूतावास ने दक्षिण कोरिया की यू-ट्यूबर से उत्पीड़न से संबंधित मामले में विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था या नहीं.

बागची ने कहा, "मुझे इस पर टिप्पणी करने में थोड़ा संकोच होगा. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कोरियाई दूतावास ने हमसे संपर्क किया है या नहीं. मुझे यकीन है कि उसे स्थानीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक सभी ध्यान और सुरक्षा दी जाएगी." 

दक्षिण कोरियाई दूतावास ने अपने नागरिकों से किया आग्रह

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यदि यह वाणिज्य दूतावास का मुद्दा बनता है तो विदेश मंत्रालय इसमें जरूर शामिल होगा. उन्होंने मीडिया से कहा, "अगर इस पर कोई और अपडेट आता है, तो हम आपके साथ साझा करेंगे." वहीं इस बीच, दक्षिण कोरियाई दूतावास ने भारत में अपने नागरिकों से सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए रात में बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है.

हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, "मुंबई में महिलाएं रात में अकेले घूमती हैं क्योंकि वे जानती हैं कि वे सुरक्षित हैं."

ट्विटर पर एक यूजर ने दी थी जानकारी, आरोपी गिरफ्तारी

दक्षिण कोरियाई YouTuber को कथित तौर पर मुंबई की एक सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा परेशान किया गया था, जब वह लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. घटना का वीडियो तब वायरल हो गया जब आदित्य नाम के एक यूजर ने इसे ट्विटर पर शेयर किया. ट्विटर पर YouTuber, Hyojeong Park ने कहा, "भारत में यह मेरा पहला अवसर था. मुझे उम्मीद है कि जो मेरे साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होगा."

इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'मैसेज कर देना...', इस बात को पकड़ कर कांस्टेबल दयाराम ने खोल दिया पूरा केस, अधिकारी मान रहे थे एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget