एक्सप्लोरर

MCD Polls: आज नामांकन के आखिरी दिन AAP, BJP और कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम का असली महाभारत आज से शुरू हो रहा है, क्योंकि आज नामांकन का आखिरी दिन है. लेकिन टिकट को लेकर कल दिनभर बीजेपी और आप में अंदरूनी महाभारत चलता रहा और आप नेता संजय सिंह को तो एक महिला कार्यकर्ता ने थप्पड़ तक मार दिया.

कहीं हंगामा, कहीं नारेबाजी तो कहीं हाथापाई और थप्पड़बाजी. दिल्ली नगर निगम के लिए टिकट पर घमासान मचा हुआ है. आज नामांकन का आज आखिरी दिन है और आखिरी वक्त में ही नामों के ऐलान की वजह से आज नामांकन के दौरान जबरदस्त अफरातफरी मचने के आसार हैं.  हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने अब दोपहर तीन बजे की बजाय शाम 6 बजे तक नामांकन स्वीकार करने का फैसला किया है, क्योंकि बीजेपी और आप ने ऐसी मांग की थी.

MCD Polls: आज नामांकन के आखिरी दिन AAP, BJP और कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल

बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से चार मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं. वहीं पांट सीटें अकाली दल और एक लोकजनशक्ति को दी गई हैं. बीजेपी ने सभी पुराने पार्षदों के टिकट काट दिए हैं. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 127 नाम हैं, इस तरह 267 नाम आ चुके हैं और पांच पर फैसला बाकी है.

वहीं आप पहले ही सभी 272 उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर चुकी है. टिकट बंटवारे की नाराजगी तीनों पार्टियां झेल रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी में तब हद हो गई जब उसके नेता संजय सिंह को टिकट की एक दावेदार ने थप्पड़ जड़ दिया. कल दिल्ली बीजेपी दफ्तर में भी खूब हंगामा हुआ.

दिल्ली के तीनों नगर निगम पर दस सालों से बीजेपी का कब्जा है. वो इसे बचाए रखना चाहती है, जबकि दिल्ली में सत्ता में होते हुए आप एमसीडी पर अपना कब्जा चाहती है, वहीं कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस चाहती है.

बता दें कि एमसीडी में कुल 272 सीटें हैं. नाम वापसी आठ अप्रैल तक हो सकती है. मतदान 23 अप्रैल को होना है और नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget