एक्सप्लोरर

MCD Polls: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, 10 रुपये में गरीबों को खाना, नया टैक्स ना लगाने का वादा

नई दिल्ली: दिल्ली में 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए आज बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है.  इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने दिल्ली वालों के लिए कई लोकलुभावन वादे भी किए हैं.

इसमें सबसे बड़ा वादा है कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में वापस आएही तो सिर्फ 10 रुपये में गरीबों को खाने की थाली उपलब्ध कराई जाएगी. संकल्प पत्र पर बीजेपी ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्ड जारी करने का भी वादा किया है. एमसीडी पर पिछले दस सालों से बीजेपी का ही कब्जा रहा है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अलावा प्रदेश बीजेपी की कई बड़े नेता मौजूद रहे.

संकल्प पत्र में बीजेपी ने क्या वादे किए?

  • सिर्फ 10 रुपये में गरीबों को खाने की थाली उपलब्ध कराई जाएगी.
  • किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा. आपको बता दें आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अगर बीजेपी एमसीडी में आयी तो जनता पर टैक्स की मार पड़ेगी.
  • पार्षद और निगम के पदाधिकारी हर महीने RWA के साथ मीटिंग करेंगे और उनकी समस्याएं समझेंगे और सुलझाएंगे.
  • दिल्ली को ढलाव मुक्त बनायेगे और घर घर जाकर कचरा इकठ्ठा करेंगे.
  • ड्रेनेज सिस्टम का नवीनीकरण करके, जल भराव की समस्या को सुलझाया जाएगा.
  • सभी बाज़ारों की नाईट क्लीनिंग करेंगे एवं शौचालय बनाएंगे.
  • 500 वर्ग मीटर तक के प्लाट के लिए नक्शा पास करने की अनिवार्यता को समाप्त करेंगे.
  • नए छठ घाटों का निर्माण करेंगे एवं उनकी साफ़ सफाई की विशेष व्यवस्था की जायेगी.
  • प्रत्येक स्कूल में वाटर प्यूरिफायर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
  • नगर निगम के सभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा.

जिस एमसीडी में बरसों से बीजेपी का राज चल रहा है वहां 23 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं. अब तक बीजेपी और कांग्रेस में लड़ाई होती रही लेकिन अब केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ भी पहली बार एमसीडी चुनाव में एंट्री मार रही है. एमसीडी के नतीजें 26 अप्रैल को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget