एक्सप्लोरर

मायावती ने विपक्ष को दी चेतावनी, बोलीं- सम्मानजनक सीट मिलने पर ही करेंगे गठबंधन

मायावती ने कहा कि बीएसपी सिर्फ सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही किसी राज्य में कोई समझौता या गठबंधन करेगी. हालांकि कई राज्यों और यूपी में गठबंधन करके चुनाव लड़ने की बातचीत चल रही है लेकिन पार्टी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के मोर्चे को लेकर अनिश्चितता बरकरार है. इस बीच मायावती ने साफ-साफ शब्दों में विपक्षी दलों को आगाह कर दिया है कि वह सम्मानजनक सीट मिलने पर ही गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाएंगी. मायावती ने लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, ''पार्टी सिर्फ सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही किसी राज्य में कोई समझौता या गठबंधन करेगी. हालांकि कई राज्यों और यूपी में गठबंधन करके चुनाव लड़ने की बातचीत चल रही है लेकिन पार्टी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा.''

आपको बता दें कि मायावती समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं. उनकी पहली कोशिश पार्टी को मजबूत करने के साथ लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने की है. गोरखपुर और फूलपुर में एसपी को समर्थन देने वाली बीएसपी ने कैराना के उपचुनाव से दूरी बनाए रखी. मायावती पिछले दिनों कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के साथ एकजुट नजर आई. उन्हें विपक्ष के बड़े चेहरे के तौर पर आंका जाता रहा है. लेकिन सीटों को लेकर लड़ाई की वजह से चुनाव में गठबंधन के फॉर्मूले पर पानी फिर सकता है. हालांकि कम होती सीटें मायावती को गठबंधन के लिए मजबूर भी कर सकती है. बीएसपी 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. वहीं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में मात्र 19 सीटों पर बीएसपी ने जीत दर्ज की थी.

इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी सख्त संदेश दिया. मायावती ने कहा, ''अभी मैं अगले लगभग 20-22 सालों तक खुद ही आगे और सक्रिय रहकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाती रहूंगी. अब ऐसे में अगले लगभग 20-22 सालों तक पार्टी में किसी को भी पार्टी का मुखिया बनने का सपना नहीं देखना चाहिए. न ही किसी को अभी मेरा उत्तराधिकारी बनने का भी सपना देखना चाहिए.' मायावती के अधिवेशन में पार्टी संविधान में संशोधन करके परिवारवाद के अभिशाप से मुक्त रखने का फ़ैसला लिया.

मिशन 2019 में जुटी मायावती ने BSP में किये बड़े बदलाव, संगठन को किया 'परिवार' से मुक्त

उन्होंने अधिवेशन में कहा, ''मैंने अपने भाई आनंद कुमार को लोगों के आग्रह पर पार्टी के पेपर वर्क के लिए पार्टी में एक पद पर रखा, लेकिन इसका परिवारवाद का आरोप मीडिया ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों की तरह लगाया, लिहाज़ा मेरे भाई ने खुद बिना पद के पार्टी हित में काम करने का आग्रह किया. आगे जो भी पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा उसके जीते जी या उसके ना रहने के बाद भी उसके किसी परिवार या रिश्तेदार को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी.''

चार साल से हो रहा दलितों का उत्पीड़न, सरकार को जश्न का हक नहीं: मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget