एक्सप्लोरर

विपक्षी पार्टियों की चुनाव आयोग से मांग- EVM में पड़े वोटों से हो VVPAT की पर्चियों का मिलान

करीब 6 घंटे तक चली बैठक के बाद चुनाव आयोग ने सभी दलों को भरोसा दिलाया है कि उन्होंने जो बातें चुनाव आयोग के सामने रखी हैं, उन पर चुनाव आयोग विचार करेगा और कोशिश रहेगी कि चुनावी प्रक्रिया में कहीं कोई कमी ना रहे.

नई दिल्ली: अगले साल यानी 2019 के लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में एक अहम बैठक की. इस बैठक में सात राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी और 51 राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टियों को न्योता दिया गया था. बैठक में विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग के सामने मांग रखी है कि VVPAT की पर्चियों का मिलान EVM में पड़े वोटों से किया जाए.

विपक्षी राजनीतिक दलों ने एक बार फिर से ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा चुनाव आयोग के सामने रखा. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, तृणमूल कांग्रेस समेत कई दलों ने ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए चुनाव एक बार फिर से बैलेट पेपर से कराने की मांग की, हालांकि इस बार विपक्षी दलों ने यह भी कहा कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव कराना मुमकिन नहीं है तो फिर VVPAT का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर 20 से 30 फीसदी वोटों की पर्चियों का मिलान ईवीएम में पड़े वोटों से किया जाए. जिससे कि किसी भी तरह के संशय को दूर किया जा सके और चुनाव की निष्पक्षता के ऊपर सवाल ना खड़े हो.

बैठक में उठा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा

बैठक में पहुंचे सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के सामने अपना अपना पक्ष रखा. इस बैठक के दौरान कई दलों ने वोटर लिस्ट में सामने आ रही गड़बड़ी का मामला भी चुनाव आयोग के सामने उठाया. चुनाव आयोग ने भी भरोसा दिलाया कि अगर कोई दिक्कत है तो उसको जल्द ही दूर कर दिया जाएगा.

स्टेट फंडिंग के जरिए हो लोकसभा को छोड़ बाकी चुनाव

बैठक में क्षेत्रीय दलों ने यह मांग भी उठाई की चुनावी खर्च की सीमा पर चुनाव आयोग को पैनी नजर रखनी चाहिए और अगर मुमकिन है तो लोकसभा को छोड़ बाकी चुनाव स्टेट फंडिंग के ज़रिए होनी चाहिए. स्टेट फंडिंग का मतलब है कि चुनाव आयोग की निगरानी में केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने के लिए पैसा मिले इससे छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को भी निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ने का पूरा मौका मिलेगा.

क्षेत्रीय दलों की दलील थी कि मौजूदा हालातों में बड़े राजनीतिक दलों को तो बड़ा चंदा मिल जाता है, लेकिन छोटे राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने के लिए पैसे की कमी से जूझना पड़ता है.

चुनाव आयोग का भरोसा- निष्पक्ष होगी चुनावी प्रक्रिया

करीब 6 घंटे तक चली बैठक के बाद चुनाव आयोग ने सभी दलों को भरोसा दिलाया है कि उन्होंने जो बातें चुनाव आयोग के सामने रखी हैं, उन पर चुनाव आयोग विचार करेगा और कोशिश रहेगी कि चुनावी प्रक्रिया में कहीं कोई कमी ना रहे.

दिनभर की 50 बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

बिहार: सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर इस महीने के आखिर तक इंतजार करेंगे नीतीश: सूत्र

श्रीनगर होटल मामले में मेजर गोगोई पर होगी कार्रवाई, सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने ठहराया दोषी

क्या 16 अगस्त को ही हुआ था वाजपेयी का निधन? शिवसेना ने उठाए सवाल

अगले महीने होने वाले RSS के कार्यक्रम में राहुल गांधी को मिल सकता है न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget