एक्सप्लोरर

आखिर कल JNU में हुआ क्या? कैसे नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर हमला किया- जानिए

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट आइशी घोष पर भी हमला हुआ. हमले में आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गईं. लहूलुहान आईशी समेत करीब 20 छात्रों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौजूद देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कल शाम नकाबपोश बदमाशों ने लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर जानलेवा हमला किया. लाठी डंडों और लोहे की सरिया लेकर आए नकाबपोश गुंडों ने छात्रों को पीटा, गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर लड़कियों पर हमले किए और प्रोफेसर्स के साथ भी मारपीट की. इस हमले के बाद पूरा देश हैरान है. जानिए आखिर कल शाम जेएनयू में क्या कुछ हुआ.

छात्रों पर हमले का वीडियो भी सामने आया

जेएनयू में छात्रों पर हमले का एक वीडियो सामने आया है. दो मिनट 10 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ नकाबपोश तोड़फोड़ और हंगामा करते दिख रहे हैं और चारों तरफ लड़कियों के चीख-पुकार की आवाज आ रही है. वीडियो के मुताबिक, तोड़फोड़ के बीच एक नकाबपोश लड़कियों को डंडे से डराने की कोशिश करता है. बता दें कि सभी गुंडे डंडों और रॉड से लैस थे.

स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट समेत 20 अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि हंगामे और बवाल का ये वीडियो जेएनयू के साबरमती गर्ल्स हॉस्टल का है. इस दौरान जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट आइशी घोष पर भी हमला हुआ. हमले में आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गईं. लहूलुहान आईशी समेत करीब 20 छात्रों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

क्या छात्रों के दो गुटों में लड़ाई है इस हमले की वजह?

खबर यह भी है कि कैंपस के अंदर टेंशन की शुरुआत रविवार शाम को हुई, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जिस समय ये मारपीट हो रही थी उस समय छात्रों के साथ साथ टीचर भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि सारा विवाद फीस बढ़ोतरी को लेकर है. कहा जा रहा है कि छात्रों का एक गुट फीस बढोतरी का विरोध कर रहा था तो दूसरा गुट चाह रहा था कि छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाए. इसी को लेकर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई जो बाद में हिंसा में बदल गई.

हालांकि कैंपस के अंदर इस तरह से हंगामे और मारपीट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. लेफ्ट और एबीवीपी एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

JNU कैंपस में नकाबपोशों ने छात्रों पर किया हमला, अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट, प्रियंका गांधी ने घायलों से की मुलाकात

JNU में हुई मारपीट पर गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात, घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा

JNU में बवाल: राहुल गांधी, पी चिदंबरम सहित इन नेताओं ने हिंसा की निंदा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
'इस बार आवाज और तेज...',राहुल गांधी ने किया SIR के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान
'इस बार आवाज और तेज...',राहुल गांधी ने किया SIR के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान
CJP Protest Live Updates: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन
LIVE: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget