News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बजट से पहले महंगी हुई मारुति की कारें, 1700 से 17 हजार तक बढ़े दाम

कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह जनवरी से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने वाली है. इससे पहले टाटा मोटर्स ने भी अपने वाहनों के दाम 01 जनवरी को 25 हजार रुपये तक बढ़ा दिये थे.

Share:
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने आम बजट से पहले अपनी कारों के दाम में 1700 रुपए से लेकर 17 हजार तक की बढ़ोत्तरी की है. नई कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी. वहीं, होंडा कार्स इंडिया ने भी कई मॉडलों के दाम में बढोत्तरी की है. मारुति सुजुकी ने जारी बयान में बताया कि उसने विभिन्न मॉडलों के दाम 17 सौ रुपये से 17 हजार रुपये तक बढ़ा दिये हैं. उसने कहा कि वस्तुओं के दाम बढ़ने तथा प्रशासन एवं वितरण खर्च में भी इजाफा होने के कारण यह वृद्धि की गयी है. नयी कीमतें आज से ही लागू होंगी. कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह जनवरी से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने वाली है. वहीं होंडा कार्स इंडिया ने भी लागत खर्च में बढ़ोत्तरी के कारण अपने-अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतें 32 हजार रुपये तक बढ़ाने की आज घोषणा की. होंडा कार्स के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने आठ जनवरी से सभी मॉडलों के दाम बढ़ा दिये हैं. उन्होंने कहा कि मॉडलों के आधार पर दाम में छह हजार रुपये से लेकर 32 हजार रुपये तक की वृद्धि की गयी है. हालांकि एकॉर्ड हाइब्रिड मॉडल के दाम अपरिवर्तित हैं. इससे पहले टाटा मोटर्स ने भी अपने वाहनों के दाम 01 जनवरी को 25 हजार रुपये तक बढ़ा दिये थे. फोर्ड इंडिया ने भी कहा था कि वह अपने वाहनों के दाम चार प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है. ह्युंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, इसुजु और रेनॉ जैसी विभिन्न कंपनियों ने भी इस महीने से भाव बढ़ाने की घोषणा की है.
Published at : 11 Jan 2018 10:11 AM (IST) Tags: maruti Aam Budget 2019 Latest Hindi news Samachar हिंदी समाचार Hindi Samachar news in hindi hindi news ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

टॉप स्टोरीज

'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान

'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान

कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'

US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'

कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका