एक्सप्लोरर

इलाज के लिए अमेरिका गए मनोहर पर्रिकर आठ सितंबर को वापस लौटेंगे

गोवा में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पर्रिकर अपनी जिम्मेदारियां संभालने के लिए स्वस्थ हैं और अब वो कुशलता से अपना काम कर रहे हैं.’’

नई दिल्ली: इलाज के लिए अमेरिका गए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आठ सितंबर को देश लौटेंगे. गोवा के बीजेपी प्रमुख विनय तेंदुलकर ने पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अमेरिका से आठ सितंबर को वापस लौटेंगे.’’ विनय तेंदुलकर ने आगे बताया कि पर्रिकर दिल्ली में अगले दिन होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी शिरकत करेंगे. गोवा में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पर्रिकर अपनी जिम्मेदारियां संभालने के लिए स्वस्थ हैं और अब वो कुशलता से अपना काम कर रहे हैं.’’

मनोहर पर्रिकर अग्नाशय (पेंक्रियाज) की बीमारी के इलाज के लिए इस साल अमेरिका के एक अस्पताल में मार्च से जून के बीच भर्ती रहे थे. भारत लौटने के बाद 10 अगस्त को वह दोबारा अमेरिका गए और फिर 22 अगस्त को लौटे, लेकिन अगले दिन मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे. एक दिन पहले वह डॉक्टर की सलाह के बाद एक बार फिर अमेरिका रवाना हुए थे.

पर्रिकर को शुरुआत में पेट दर्द, डिहाईड्रेशन औऱ लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी. फिर बाद में पेंक्रियाज की समस्या के चलते उन्हें कई बार इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा. बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कई माह से राज-काज से दूर हैं, उनके बार-बार बीमार पड़ने और लम्बे समय से राजनीति से दूर रहने के कारण राजनीतिक गलियारे में ये बात उठने लगी थी कि अब गोवा का नेतृत्व किसी और को सौंपा जाएगा मगर विनय तेंदुलकर का बयान आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget