एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बताया ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स ने कैसे समझी हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इस एक एपिसोड से न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर के युवाओं से मैं जुड़ गया. डिस्कवरी ने इस कार्यक्रम को 165 देशों में उनकी भाषा में प्रसारित किया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' में डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने हिंदी कैसे समझी. दरअसल, 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर मैन वर्सेज वाइल्ड कार्यक्रम प्रसारित किया गया था, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए थे. इस कार्यक्रम को देखने के बाद बहुत से लोगों ने सवाल किया था कि शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदी कैसे समझी?

इस राज पर से पीएम मोदी ने खुद रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में दोनों के बीच बातचीत के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ बेयर ग्रिल्स ने कान में एक बेतार उपकरण लगाया था, जब मैं बोलता था तो उपकरण तुरंत उसे अंग्रेजी में अनुवाद कर देता. मैं उनसे हिंदी में बात करता था और वह उसे अंग्रेजी में सुनते थे... इस प्रकार संवाद बहुत आसान हो गया. यह तकनीक का अद्भुत पहलू है.’’

उन्होंने बताया कि कुछ संकोच के साथ लोग उनसे पूछते हैं कि ग्रिल्स हिंदी कैसे समझ रहे थे. मोदी ने कहा कि लोग बड़ी उत्सुकता से पूछते हैं, ‘‘क्या उस कड़ी को बाद में एडिट किया गया था? इस कड़ी के लिए कितनी बार शूटिंग की गई थी? लेकिन इसमें कोई राज नहीं है. कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है इसलिए मैं इस राज पर से पर्दा उठाता हूं. वास्तव में इसमें कोई राज नहीं है. वास्तविकता यह है कि बेयर ग्रिल्स से बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया.’’

मन की बात: पीएम मोदी ने याद दिलाई 2 अक्टूबर से प्लास्टिक इस्तेमाल के खिलाफ आंदोलन की बात

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बड़ी संख्या में लोग जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को लेकर चर्चा कर रहे हैं. मोदी ने कहा, ‘‘आपको प्रकृति और वन्य जीवों से जुड़े स्थलों की यात्रा करनी चाहिए, जैसे मैंने पहले कहा था और मैं जोर देता हूं कि आपको अपनी जिंदगी में पूर्वोत्तर की यात्रा करनी चाहिए.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस एक एपिसोड से न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर के युवाओं से जुड़ गया. मैंने कभी सोचा नहीं था कि दुनिया भर के युवाओं के दिलों को छूने का अवसर मिलेगा. डिस्कवरी ने इस कार्यक्रम को 165 देशों में उनकी भाषा में प्रसारित किया. आज पर्यावरण पर वैश्विक स्तर पर चर्चा चल रही है.''

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल के बीच से पैदल चले थे और नदी में छोटी नाव से नौकाविहार किया था. ताकि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget