एक्सप्लोरर

मन की बात: मोदी ने कहा- बच्चों के लिए होगी भारत के स्पेस मिशन से जुड़ी क्विज, जीतने वाले जाएंगे श्रीहरिकोटा

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब बात नए-नए क्षेत्र में कुछ नया कर गुजरने की हो, उत्साह की हो तो हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं, विश्व-स्तरीय हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 55वीं बार देश से ‘मन की बात’ की. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की सफलता का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान से भरोसे और विश्वास की ताकत मिली. मिशन चंद्रयान ने दिखाया कि हमारे वैज्ञानिक विश्वस्तरीय हैं. वैज्ञानिकों पर गर्व है. इसी दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को भारत के स्पेस मिशन से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रतियोगिता Mygov वेबसाइट पर 1 अगस्त से शुरू होगी और जीतने वाले को श्रीहरिकोटा ले जाया जाएगा.

एक अगस्त से Mygov वेबसाइट पर शुरू होगी प्रतियोगिता- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मन की बात के माध्यम से मैं देश के विद्यार्थी दोस्तों के साथ, युवा साथियों के साथ एक बहुत ही दिलचस्प प्रतियोगिता के बारे में जानकारी साझा करना चाहता हूं और देश के युवक-युवतियों को निमंत्रित करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’बच्चों के लिए भारत के स्पेस मिशन से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी, जो एक अगस्त से Mygov वेबसाइट पर शुरू होगी.’’

मोदी ने आगे कहा, ‘’मैं स्कूलों से, अभिभावकों से, उत्साही आचार्यों और शिक्षकों से विशेष आग्रह करता हूं कि वे अपने स्कूल को विजयी बनाने के लिए भरसक मेहनत करें.’’ उन्होंने कहा, ‘’ईनाम के रूप में सर्वाधिक स्कोर करने वाले बच्चों को 7 सितंबर को श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-2 की लैडिंग के क्षण का साक्षी बनने का मौका मिलेगा. इसके लिए आपको क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा और सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने होंगे.’’

हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं- चंद्रयान-2 मिशन पर मोदी

चंद्रयान-2 मिशन के बारे में पीएम मोदी ने कहा, ‘’मुझे पूरा विश्वास है कि आपको आसमान के भी पार, अंतरिक्ष में, भारत की सफलता के बारे में, जरुर गर्व हुआ होगा. चंद्रयान-2 मिशन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब बात नए-नए क्षेत्र में कुछ नया कर गुजरने की हो, उत्साह की हो तो हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं, विश्व-स्तरीय हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमें याद रखना चाहिए कि जीवन में भी मुश्किलों को पार करने का सामर्थ्य हमारे भीतर ही है.

जल संरक्षण दिल को छूने वाला विषय था- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मेरे कहने से पहले भी जल संरक्षण आपके दिल को छूने वाला विषय था, सामान्य मानवी की पसंदीदा विषय था. मैं अनुभव कर रहा हूं कि पानी के विषय ने इन दिनों हिन्दुस्तान के दिलों को झकझोर दिया है. सरकार हो, एनजीओ हो जलसंरक्षण के लिए युद्ध स्तर पर कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं. सामूहिकता का सामर्थ्य देखकर, मन को बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत संतोष हो रहा है.’’

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले 35ए हटाने की अटकलें तेज, जानें इसके बारे में पूरी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन यूपी में कांवड़िये को हुई थकान तो एसपी ने खुद दबाए उसके पैर, वीडियो वायरल बंगाल-यूपी के बाद बजरंग दल ने अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget