एक्सप्लोरर

मनमोहन बोले- पिछले कुछ सालों में बढ़ी देश में असहिष्णुता और लिंचिंग की घटनाएं

मनमोहन सिंह आज यहां ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार’ के कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस बार यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को दिया गया.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि देश में पिछले कुछ सालों के भीतर असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं और इस तरह के चलन को रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा क्योंकि इस तरह की घटनाओं से सिर्फ राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचता है. मनमोहन सिंह आज यहां ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार’ के कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस बार यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को दिया गया.

मनमोहन सिंह ने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का कारण है कि हमारा देश पिछले कुछ वर्षों में परेशान करने वाले चलन का साक्षी बना है. बढ़ती असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कुछ समूहों द्वारा बढाई जा रही घृणा और हिंसा की बढ़ती घटनाएं और भीड़ का काननू अपने हाथ में लेने का यह चलन सिर्फ हमारे देश के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचा सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये चलन शांति, राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के संदर्भ में अभिशाप हैं. अब शायद हमें ठहरने और सोचने की जरूरत है कि हम कैसे एकजुट हो कर इन चलन को रोक सकते हैं.’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह सौभाग्य की बात है कि आज के समय में गोपाल कृष्ण गांधी जैसे व्यक्ति हमारे बीच हैं. मुझे विश्वास है कि वह देश और लोगों की सेवा के अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को जारी रखेंगे.’’  उन्होंने कहा कि गोपाल कृष्ण गांधी का लंबा और उल्लेखनीय करियर रहा है. वह लंबे समय तक धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता और विविधता के प्रति सम्मान की आवाज रहे हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘यह अपने प्रिय नेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने का मौका है. हम उन मूल्यों का अनुसरण करते हैं जिनको राजीव जी ने हमेशा जिया और उनके आधार पर काम किया.’’

यह भी पढ़ें-

केरल की बाढ़ ‘गंभीर प्रकृति की आपदा’ घोषित, अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत

राफेल डील पर अनिल अंबानी ने दिया राहुल गांधी को जवाब, कहा- कांग्रेस के पास है गलत तथ्यों की जानकारी

सिद्धू विवाद: कांग्रेस ने पूछा- अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो फिर क्या प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं? पीएम मोदी के शिष्टाचार की चिट्ठी को पाक ने बताया बातचीत की पेशकश, कहा- 'कश्मीर एक सच है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget