एक्सप्लोरर

वादे पूरा करने में असफल रही मोदी सरकार, महिलाओं-अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना: मनमोहन सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की किताब शेड्स ऑफ ट्रुथ के विमोचन के मौके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को जम कर घेरा. मनमोहन सिंह ने रोजगार, खेती से लेकर सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार को नाकाम बताया.

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की किताब शेड्स ऑफ ट्रुथ के विमोचन के मौके पर वक्ताओं ने मोदी सरकार पर जम कर हमले किए. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को जम कर घेरा. मनमोहन सिंह ने रोजगार, खेती से लेकर सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार को नाकाम बताया. मनमोहन सिंह ने कहा कि चार सालों में सरकार वादे पूरा करने में असफल रही. सरकार पर बड़ा हमला करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि आज महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना है. वहीं सिब्बल ने कहा कि गठबंधन की राजनीति ही देश को आगे लेकर जा सकती है.

अगला चुनाव मोदी बनाम भारत होगा इस मौके पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता तो मौजूद थे. इसके अलावा सीताराम येचुरी, शरद यादव, प्रफुल्ल पटेल, फारुक अब्दुल्ला जैसे प्रमुख विपक्षी नेता भी पहुंचे. जाहिर है अगले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई जिसके दौरान येचुरी ने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम भारत होगा. आपको बता दें कि कपिल सिब्बल ने अपनी नई किताब में मोदी सरकार के चार सालों की जम कर आलोचना की है, साथ ही यूपीए की हार की समीक्षा भी की है.

लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त कर रही सरकार मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों से किए गए वादे पूरे करने में सरकार असफल रही है. सरकार कृषि संकट नहीं सुलझा सकी है, इसलिए किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. युवा हर साल 2 करोड़ नौकरी का इंतजार कर रहे हैं. चार सालों में रोजगार दर घटा है. उन्होंने कहा, "महिला, दलित और अल्पसंख्यक असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं. मोदी सरकार धीरे ही सही, लेकिन उन मूल्यों को समाप्त कर रही है, जिसकी रक्षा किसी भी लोकतांत्रिक पार्टी को करनी चाहिए."

नोटबंदी-जीएसटी से ये उद्योग प्रभावित हुए हैं उन्होंने मोदी सरकार की मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी महात्वाकांक्षी योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, ''औद्योगिक उत्पादन और आयात सुस्त हुआ है. मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रम औद्योगिक उत्पादन में अभी तक पर्याप्त प्रभाव नहीं डाल पाए हैं." पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को अभी भी इज ऑफ डूइंग बिजनेस से फायदा होना बाकी है और नोटबंदी के अलावा जीएसटी से ये उद्योग प्रभावित हुए हैं. मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारी सीमाएं असुरक्षित हैं. पड़ोसियों से रिश्ते बेहतर नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि देश को एक वैकल्पिक विचार की जरूरत है.

गठबंधन ही देश को आगे ले कर जा सकता है: सिब्बल इस मौके पर कपिल सिब्बल ने गठबंधन की राजनीति को देश के लिए जरूरी बताया. उन्होंने दलील दी कि गठबंधन की सरकार में कई ऐतिहासिक काम हुए. 1991 में उदारीकरण शुरू हुआ. 1997 में चिदम्बरम का ड्रीम बजट आया. बिना नाम लिए सिब्बल ने अटल सरकार के काम का हवाला देते हुए कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज, सर्व शिक्षा अभियान गठबंधन सरकार के दौर में आए.

सिब्बल ने कहा कि गठबंधन सरकार में ही भारत-अमेरिका परमाणु समझौता हुआ. सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कानून बने. सिब्बल ने कहा कि ये गठबंधनों का देश है. गठबंधन ही इस देश को आगे ले कर जा सकता है.

2019 में बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस करेगी 'पैन-इंडिया अलायंस'

मोदी सरकार पर हमला करते हुए सिब्बल ने कहा कि चार सालों में बहुमत की सरकार में नोटबन्दी हुई. GST को खराब तरीके से लागू किया गया. सिब्बल ने कहा कि आज पार्टी सरकार चला रही है ना कि सरकार देश चला रही है. हर संस्थान में एक खास विचारधारा के लोग भरे जा रहे हैं.

अगला चुनाव मोदी बनाम भारत: येचुरी बाद में अगली सरकार और विपक्ष की रणनीति पर दिलचस्प चर्चा हुई. सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम भारत का चुनाव होगा. राहुल गांधी के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि राहुल सच्चे नेता हैं. हालांकि, विपक्ष के प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना विकल्प के देश में कई सरकारें बन चुकी हैं.

हाल ही में बीजेपी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चंदन मित्रा ने ये कह कर सबको चौंका दिया कि चेहरा क्षेत्रीय पार्टी से होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि चेहरे का ऐलान करना चाहिए. वहीं पी चिदंबरम ने कहा कि हर राज्य में बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन बनेगा. आम राय यही थी कि चुनाव के बाद ही प्रधानमंत्री को लेकर फैसला किया जाएगा.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड । दाऊद पर और कसेगा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget