एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: 'केंद्र दबा रही आवाज, हम खड़े रहेंगे सिसोदिया के साथ', संजय राउत बोले- BJP में सभी साधू...

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं.

Manish Sisodia Arrested By CBI: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी को लेकर 'आप' समेत विपक्ष के कई नेता केंद्र पर हमलावर हैं. अब उद्धव सेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि सिसोदिया के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई हुई है उससे साफ दिखता है कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों की आवाज बंद कर रही है. 

राउत का कहना है कि जो भी सरकार के खिलाफ सवाल पूछ रहा है उसे ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर गिरफ्तार कर लिया जा रहा है. उन्होंने तंज किया कि क्या बीजेपी में सभी हिमालय से आए हुए साधू बैठे हैं. जीवन बीमा (LIC), एसबीआई, एलआईसी को किसने लूटा? मनीष सिसोदिया हों या राहुल गांधी हो ये सभी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. इसलिए उनके साथ हो रहा है.

'सिसोदिया के साथ खड़े रहेंगे'

राउत ने आगे कहा कि चाहे बीजेपी कितना ही जुल्म क्यों न करे. हम बोलते रहेंगे और हमारी पार्टी मनीष सिसोदिया के साथ खड़ी रहेगी. वहीं, सीबीआई सूत्रों ने दावा किया है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट में पेश करने से पहले सीबीआई उनका मेडिकल टेस्ट भी कराएगी.

'केजरीवाल को छोड़कर हमारी पूरी टीम को गिरफ्तार कर दिया'

आप भी लगातार इस मामले को लेकर केंद्र पर निशाना साधे हुए है. आप नेता सौरभ भारद्वाज तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कल से आम आदमी पार्टी के लगभग 80 प्रतिशत नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया. दर्जनों विधायक, पार्षद, लोकसभा इंचार्ज, जिला अध्यक्ष पुलिस हिरासत में हैं. ये संकेत लोकतंत्र और आज़ादी के लिए अच्छे नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: 

Manish Sisodia Arrested: क्या है दिल्ली शराब घोटाला और क्यों हुई सिसोदिया की गिफ्तारी? 10 पॉइंट्स में समझें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget