एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही शांति की कोशिश', घर में आग लगाए जाने के बाद क्या कुछ बोले केंद्रीय मंत्री?

Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर में बीते एक महीने के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 50 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापन का दर्द सहने को मजबूर होना पड़ा है.

Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर में हालात पटरी पर आते नजर नहीं आ रहे हैं. उपद्रवियों की ओर से गोलीबारी और आगजनी के घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल के कोंगबा स्थित घर में गुरुवार (15 जून) की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी. 

केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह घटना के वक्त अपने घर पर मौजूद नहीं थे. इस आगजनी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आरके रंजन सिंह ने कहा कि वो किसी काम से केरल के कोच्चि में हैं. न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक दिन पहले ही मणिपुर में हुई हिंसा की हालिया घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार से बात की थी. 

शांति बहाली की कोशिश नहीं आ रही पसंद- केंद्रीय मंत्री
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शांति बहाली की प्रक्रिया सही नहीं लग रही है और वो हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों को समझना होगा कि शांति ही एकमात्र हल है. उन्होंने कहा कि मैं शांति लाने की लगातार कोशिश करता रहूंगा और हिंसा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा.

उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है, बीती रीत मेरे घर पर हुए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आए थे. मेरे घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचा है. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने भी मैतेई समुदाय की भीड़ ने अपनी ही कम्युनिटी के सांसद के घर पर हमला किया था. 

क्यों बिगड़े मणिपुर में हालात?
हिंसा प्रभावित मणिपुर में बीते एक महीने के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 50 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापन का दर्द सहने को मजबूर होना पड़ा है. मैतेई और कूकी समुदाय के बीच अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर बवाल छिड़ा हुआ है. 

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में मंगलवार (13 जून) को हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई थी. उग्रवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में 10 लोग घायल भी हुए थे. 

ये भी पढ़ें:

Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में फिर हिंसा, केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget