एक्सप्लोरर

'INDIA आपसे उम्मीद करता है आप मणिपुर पर संसद में जवाब देंगे'- खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Manipur Violence: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर पीएम मोदी से कहा कि संसद सत्र के पहले दिन आपने मणिपुर पर कोई बयान नहीं दिया, अब दूसरे दिन आपसे देश जवाब चाहता है.

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद देशभर में इसे लेकर बवाल हो रहा है. इस वीडियो में दो महिलाओं को बिना कपड़ों के परेड कराई जा रही है. इस मामले को लेकर विपक्ष भी बीजेपी सरकार को घेरने में जुट गया है. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. अब संसद सत्र के दूसरे दिन भी मणिपुर की घटना पर हंगामे के आसार हैं. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है और उनसे बयान जारी करने को कहा है. 

खरगे ने पीएम मोदी से की संसद में बयान देने की मांग
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा, "नरेंद्र मोदी जी आपने कल संसद के अंदर कोई बयान नहीं दिया. अगर आप वाकई क्रोधित होते तो कांग्रेस शासित राज्यों के साथ झूठी समकक्षता बनाने के बजाय सबसे पहले अपने मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकते थे. भारत आपसे उम्मीद करता है कि आप आज संसद में एक विस्तृत बयान देंगे, न केवल इस एक घटना पर, बल्कि 80 दिनों की हिंसा पर, जिस पर राज्य और केंद्र में आपकी सरकार बिल्कुल असहाय और निष्ठुर दिख रही है."

खरगे ने पीएम पर लगाया था आरोप
इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार 20 जुलाई को आरोप लगाया कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के संदर्भ में सदन के बाहर बयान देकर संसद के विशेषाधिकार और संसदीय परिपाटी का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा था कि वो प्रधानमंत्री से संसद के भीतर बयान देने की मांग करने के लिए नोटिस देना चाहते हैं. खरगे ने कहा, ‘‘जब संसद का सत्र चल रहा है तो ऐसे समय बाहर बयान देकर उन्होंने संसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन किया और संसदीय परिपाटी के खिलाफ भी काम किया.’’

ये भी पढ़ें - Manipur Violence: वायरल वीडियो मामले में 4 अरेस्ट, दो महीने तक क्या कर रही थी मणिपुर पुलिस? सीनियर अधिकारी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget